Dumka News: टीम भावना का पाठ पढ़ाने का सशक्त माध्यम है प्रतियोगिता : विधायक

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: -दिलजले स्पॉटिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन टीम भावना का पाठ पढ़ाने का सशक्त माध्यम है प्रतियोग

Dumka News: टीम भावना का पाठ पढ़ाने का सशक्त माध्यम है प्रतियोगिता : विधायक

Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काठीकुंड प्रखंड के धावाडंगाल पंचायत स्थित जामचुआं ग्राम में दिलजले स्पॉटिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह, रोमांच और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर संबोधित करते हुए विधायक आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करती हैं।

प्रमुख पुरस्कार वितरण

विधायक ने फुटबॉल एवं कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरुषों पहलवान का प्रथम पुरस्कार जिला परिषद सदस्य प्रकाश हांसदा के द्वारा महेशपुर के चन्दन महतो को 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार युवा संघ अध्यक्ष दुलाल बेसरा के द्वारा जयन्त यादव 6 हजार, तृतीय पुरस्कार संघ के कोषाध्यक्ष मोतीलाल सोरेन ने रोमन टुडू को 2 हजार, चतुर्थ पुरस्कार ग्राम प्रधान के द्वारा बच्चन यादव को 2 हजार एवं महिला पहलवान से मिरु बिटी मरांडी के समक्ष कोई दूसरा प्रतिभागी के नहीं होने के वजह से उन्हें 5 हजार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हाजी अब्दुल जब्बार अंसारी, सचिव सिमोन टुडू, शिकारीपाड़ा के जिला परिषद सदस्य प्रकाश हांसदा, पंचायत अध्यक्ष जिबनेस सोरेन, दिलीप मुर्मू, फिरोज हांसदा, टिंकु भगत, क्लब के अध्यक्ष बालेश्वर हेम्ब्रम, सचिव जोगेश्वर मुर्मू, उपसचिव सुभाष किस्कू, कोषाध्यक्ष बाबुधन सोरेन, विधायक पीए रजनीश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

कौन से विधायक ने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया?
शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।