बागझोपा में श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज से
-मौके पर भजन गायिका पल्लवी झा होंगी शामिलबागझोपा में श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज सेबागझोपा में श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष

जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत बागझोपा गांव में नवनिर्मित श्री-श्री 108 राधा-कृष्ण मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक किया जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा, अखंड कीर्तन, वेदी निर्माण, हवन तथा भक्ति जागरण जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल शनिवार को जलाधिवास सह कलश यात्रा एवं त्रिदिवसीय अखंड कीर्तन का शुभारंभ होगा। 19 अप्रैल रविवार को अन्नाधिवास एवं वेदी निर्माण किया जाएगा। 20 अप्रैल सोमवार को श्री राधा-कृष्ण जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।वहीं
21 अप्रैल मंगलवार को अखंड कीर्तन का समापन, हवन तथा रात्रि 8 बजे से भक्ति जागरण का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन की विशेष आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा होंगी, जो अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर करेंगी। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजक समिति ने आसपास के सभी श्रद्धालु भक्तों से इस पुण्य अवसर पर सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन समिति ने कहा कि श्रद्धालुओं की उपस्थिति ही इस दिव्य आयोजन की सबसे बड़ी सफलता होगी।फोटो-17दुमका-216, कैप्सन- जामा प्रखंड अंतर्गत गांव में नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


