
डॉ प्रियंकर परमेश एवं प्रभारी प्राचार्य मधुश्री कुमारी को किया सम्मानित
दुमका, प्रतिनिधि। डॉ प्रियंकर परमेश एवं प्रभारी प्राचार्य मधुश्री कुमारी को किया सम्मानित डॉ प्रियंकर परमेश एवं प्रभारी प्राचार्य मधुश्री कुमारी को कि
दुमका, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट दुमका में कार्यरत संकाय सदस्य डॉ प्रियंकर परमेश एवं प्रभारी प्राचार्य मधुश्री कुमारी को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद के द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान दोनों को डायट में दिए जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण जिसमें मुख्य रूप से सतत पेशेवर विकास में राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक की भूमिका के लिए चयन किया गया। दोनों जिला स्तर पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, बाल वाटिका, खिलौना आधारित प्रशिक्षण, विद्यालय नेतृत्व प्रशिक्षण, विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम सतत पेशेवर विकास प्रशिक्षण सहित कई प्रशिक्षणो में मास्टर ट्रेनर के रूप मे जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर उनके अध्यापन को और प्रभावी बनाने का कार्य करते हैं।

दुमका जिले में शिक्षकों को सुचारू रूप से समय-समय पर प्रशिक्षण देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने में दोनों का योगदान काफी सराहनीय है। इन्हे सम्मान मिलने से जिले के शिक्षकों में काफी हर्ष व्याप्त है। यह दुमका जिले के लिए गौरव का क्षण है। फोटो संख्या-33-रांची में सम्मानित हुए डॉ प्रियंकर परमेश एवं प्रभारी प्राचार्य मधुश्री

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


