एनएसएस ने आयोजित की पर्यावरण संरक्षण विषय पर परिचर्चा
शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह और एनएसएस यूनिट-02 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अनुराधा जायसवाल ने भाग लिया। डॉ. अनुराधा ने पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया और विद्यार्थियों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय पर परिचर्चा का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले की गई। प्रधानाचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे कार्यक्रम की गई।इस मौके पर एनएसएस यूनिट -02 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अनुराधा जायसवाल की देखरेख में होली महापर्व के अवसर पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मनाया गया ।इस अवसर पर डॉ.अनुराधा ने बताया कि हमारे लिए यह परम आवश्यक है कि हम अपने पर्यावरण को बचाएं, इसे संरक्षित रखें। पर्यावरण हमारे चारों ओर का वह प्राकृतिक आवरण है जिसमें वायु, जल ,भूमि ,वनस्पति ,पशु पक्षी ,मनुष्य आदि सभी आते हैं ।पर्यावरण
ही हमारे जीवन का आधार है । यदि पर्यावरण संतुलित और संरक्षित रहेगा तो हमारा जीवन स्वस्थ और सुरक्षित रहेगा। हमारे जीवन के लिए यह परम आवश्यक है कि हमारा पर्यावरण शुद्ध और सुरक्षित हो क्योंकि हमें सांस लेने के लिए शुद्ध हवा ,पीने के लिए शुद्ध पानी ,भोजन के लिए उपजाऊ भूमि चाहिए। यदि यह प्रदूषित हो जाए तो हमारा जीवन कठिन दौड़ में पहुंच जाएगा हमारा जीना दूभर हो सकता है ।इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए ,प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए और जल संरक्षण पर हमें गंभीर रहना चाहिए ।नित्य कूड़े- कचरे का आदतन निस्तारण करना चाहिए ।इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण ही हमारे जीवन का आधार है। यही हमें सुरक्षित रखता है। इसका देखभाल जरूरी है ।पर्यावरण को शुद्ध ,स्वस्थ रखने के लिए हमें आवश्यक उपाय करना चाहिए ।होली महापर्व के अवसर पर प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह ने संदेश दिया कि होली रंगोत्सव है इसीलिए लोग हर्बल रंग से होली मनाएं।।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो.सपन कुमार दान,प्रो बद्री नारायण भगत ,प्रो प्रवीण कुमार सिन्हा,प्रो मनोज सिंह,प्रो मुरारी सिंह,प्रो रेफाइल मरांडी ,प्रो इकराम हुसैन प्रो अबुल कलाम आजाद,डॉ राम शंकर गुप्ता ,प्रो मुरारी सिंह,प्रो नीतू सिंह, प्रो प्रभात सिन्हा,प्रो पिंकी साहा,डॉ रोजलिन मुर्मु, प्रो अविदा खानम,प्रो सुपर्णा मंडल आदि ,वक्ताओं ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए ।महाविद्यालय के संतोष गुप्ता ,रंजीता,केरोलिना ,शुभम कुमार के अलावे इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



