Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsEnvironmental Approval Meeting for Stone Quarry in Jharkhand
जिला प्रशासन ने किया ग्रामीणों के साथ बैठक

जिला प्रशासन ने किया ग्रामीणों के साथ बैठक

संक्षेप:

झारखंड के मांझलाडीह में पत्थर खदान के लिए पर्यावरण स्वीकृति पर जिला प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में पत्थर खनन से होने वाले प्रदूषण और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने मूलभूत...

Aug 07, 2025 05:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मांझलाडीह में पत्थर खदान के लिए पर्यावरण स्वीकृति को लेकर जिला प्रशासन की टीम ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोक सुनवाई की। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद द्वारा संजय प्रसाद सिंह के पत्थर खदान के लिए पर्यावरण स्वीकृति कोरम पूरा करने के लिए बुधवार को अपर समाहर्ता, जिला प्रदूषण नियंत्रण पदाधिकारी अमूल कुमार सोरेन, अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर, पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर पत्थर खनन कार्य के दौरान होने वाले प्रदूषण एवं अन्य परेशानियों को कैसे दूर किया जाए इसके लिए विचार विमर्श किया गया। इस बीच ग्रामीणों ने इस क्षेत्र को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी कई सवाल उठाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फोटो-6दुमका-218, कैप्सन- बुधवार को ग्रामीणों के साथ बैठक करते जिला प्रशासन