उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में इंटरमीडिएट प्रवेश परीक्षा संपन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में इंटरमीडिएट प्रवेश परीक्षा संपन्नउत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में इं

उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में इंटरमीडिएट प्रवेश परीक्षा संपन्न

दुमका, प्रतिनिधि। उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (प्लस टू जिला स्कूल ) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंटरमीडिएट कक्षा 11 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने बताया कि इस परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रवेश परीक्षा का आयोजन विद्यालय परिसर में कड़ी निगरानी एवं अनुशासन के साथ किया गया। बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड के बाद लागू सामान्य सुरक्षा एवं अनुशासन के नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया। छात्रों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। यह परीक्षा झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन विद्यालयों में प्रवेश मेधा एवं प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाता है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के परिणाम के आधार पर चयनित विद्यार्थियों की मेधा सूची शीघ्र जारी की जाएगी। चयनित छात्रों को विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय में नामांकन का अवसर मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मेधावी छात्रों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पद्धति पर गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा नियंत्रक निवास रजक ने बताया कि जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय दुमका में प्रवेश पाने के लिए बच्चे दूसरे शहर से भी आ रहे हैं। यह विद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्था और पारदर्शी चयन प्रक्रिया की सराहना की।फोटो संख्या 29 ग्यारहवीं में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा में भाग लेते परीक्षार्थी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।