दुमका में पशु सखियों द्वारा पशुधन स्वास्थ्य संवर्धन अभियान जारी

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका में जेएसएलपीएस के तहत पशु सखियां ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। पहले तिमाही में बकरी एवं मुर्गी पालन के लिए कृमिनाशन और टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशु सखियां पशुपालकों को स्वास्थ्य, पोषण और रोग प्रबंधन में जानकारी दे रही हैं, जिससे पशुधन की उत्पादकता और महिलाओं की आजीविका में सुधार हो रहा है।

दुमका में पशु सखियों द्वारा पशुधन स्वास्थ्य संवर्धन अभियान जारी

दुमका। जेएसएलपीएस के तहत पशु सखियां जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पशुधन की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में पशु सखियों द्वारा बकरी एवं मुर्गी पालन करने वाले परिवारों के बीच व्यापक कृमिनाशन एवं टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पशुओं को विभिन्न रोगों से सुरक्षित रखने के लिए कृमिनाशक दवाओं का वितरण एवं टीकाकरण किया गया। पशु सखियां गांव स्तर पर पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण एवं रोग प्रबंधन संबंधी जानकारी भी प्रदान कर रही हैं। इस पहल से पशुधन की उत्पादकता बढ़ने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को भी मजबूती मिल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।