Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsEmployment Opportunities in Dumnka Apanar Aato Kami Program Launched to Curb Rural Migration
डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की तैयारी की समीक्षा

डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की तैयारी की समीक्षा

संक्षेप:

-पलायन को रोकने को लेकर आज से काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत से शुरू होगा आपनार आतो कामी कार्यक्रम डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की त

Jan 17, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार की तलाश में हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में संचालित आपनार आतो कामी कार्यक्रम का शुभांरभ शनिवार को काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत से किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जागरूकता सह रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को मनरेगा, जेएसएलपी एस, नियोजन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं-कार्यक्रमों द्वारा रोजगार से जोड़ने, कौशल विकास कार्यक्रम, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से सम्बंधित योजनाओं एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि लोग अपने ही क्षेत्र में रहते हुए आजीविका की व्यवस्था कर अपना जीवन बेहतर कर सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समीक्षा के दौरान बताया गया कि आपनार आतो कामी कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी से 18 फरवरी तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में आमजन अपने एवं नॉमिनी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं फोटो के साथ श्रमिक निबंधन करा सकते हैं। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों को गंभीरता से लेते हुए नियमित अनुश्रवण एवं आवश्यक आपसी समन्वय सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण हो सके और अधिक से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हों। उपायुक्त द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित आपनार आतो कामी शिविरों में सहभागिता सुनिश्चित करें एवं इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं।