ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाहाथियों ने रानेश्वर क्षेत्र में मचाया तांडव

हाथियों ने रानेश्वर क्षेत्र में मचाया तांडव

हाथियों ने जामताड़ा जिला में तांडव मचाने के बाद अब दुमका जिला के रानेश्वर इलाके में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों में 22 छोटी-बड़ी हाथी शामिल है। शुक्रवार को मसानजोर पहाड़ से होकर हाथियों का झूंड...

1/ 3हाथियों ने जामताड़ा जिला में तांडव मचाने के बाद अब दुमका जिला के रानेश्वर इलाके में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों में 22 छोटी-बड़ी हाथी शामिल है। शुक्रवार को मसानजोर पहाड़ से होकर हाथियों का झूंड...
हाथियों ने जामताड़ा जिला में तांडव मचाने के बाद अब दुमका जिला के रानेश्वर इलाके में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों में 22 छोटी-बड़ी हाथी शामिल है। शुक्रवार को मसानजोर पहाड़ से होकर हाथियों का झूंड...
2/ 3हाथियों ने जामताड़ा जिला में तांडव मचाने के बाद अब दुमका जिला के रानेश्वर इलाके में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों में 22 छोटी-बड़ी हाथी शामिल है। शुक्रवार को मसानजोर पहाड़ से होकर हाथियों का झूंड...
हाथियों ने जामताड़ा जिला में तांडव मचाने के बाद अब दुमका जिला के रानेश्वर इलाके में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों में 22 छोटी-बड़ी हाथी शामिल है। शुक्रवार को मसानजोर पहाड़ से होकर हाथियों का झूंड...
3/ 3हाथियों ने जामताड़ा जिला में तांडव मचाने के बाद अब दुमका जिला के रानेश्वर इलाके में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों में 22 छोटी-बड़ी हाथी शामिल है। शुक्रवार को मसानजोर पहाड़ से होकर हाथियों का झूंड...
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 15 Dec 2018 02:34 AM
ऐप पर पढ़ें

हाथियों ने जामताड़ा जिला में तांडव मचाने के बाद अब दुमका जिला के रानेश्वर इलाके में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों में 22 छोटी-बड़ी हाथी शामिल है। शुक्रवार को मसानजोर पहाड़ से होकर हाथियों का झूंड रांगालिया गांव पहुंचा। गांव के पास मैदान में बने जियो टावर के समीप हाथियों के झूंड ने डेरा डाल दिया है। अहले सुबह ग्रामीणों की नजर हाथियों की झूंड पर पड़ गई। आसपास खेतों में लगी फसल गेहूं,सरसो आदि को बचाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हाथियों के झूंड को खदेड़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथियों का झूंड भाग खड़ा हुआ। मयूराक्षी बायां तट नहर के सर्विस रोड से होकर हाथियों का झूंड फाजिलपुर, जामजुड़ी, चोपाबाथान, दातनकाठी, पाटूशाला पहुंचा। ग्रामीण हाथियों के झूंड को पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के मुरालपुर गांव खदेड़कर पहुंचा दिया गया। हाथियों ने गन्ने के खेती को नष्ट कर दिया। मुरालपुर गांव के ग्रामीणों ने पुन: हाथियों के झूंड को झारखंड की ओर खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि हाथियों के झूंड झारखंड एवं पश्चिमबंगाल के सीमा रेखा में मौजूद पाटूशाला मैदान में डेरा डाल दिया है। हाथियों के झूंड को गंतव्य की ओर पहुंचाने को लेकर वन विभाग मौन है, जो किसानों के अलावे ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। गौरतलब है कि पूर्व में रांगालिया गांव में गेंहू खेत में एक व्यक्ति को हाथी सूंड़ में उठाकर पटक दिया था,जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई थी। बाद में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें