ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादुमका शहर में घुसे हाथी ने मचाया उत्पात, युवक को सूंड में लपेटकर पटका

दुमका शहर में घुसे हाथी ने मचाया उत्पात, युवक को सूंड में लपेटकर पटका

दुमका | हिन्दुस्तान टीम झुंड से बिछुड़ा हाथी शुक्रवार की रात काठीकुंड इलाके से...

दुमका शहर में घुसे हाथी ने मचाया उत्पात, युवक को सूंड में लपेटकर पटका
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 16 May 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका | हिन्दुस्तान टीम

झुंड से बिछुड़ा हाथी शुक्रवार की रात काठीकुंड इलाके से दुमका शहर में घुस आया और करीब 4 घंटे तक शहर में जमकर उत्पात मचाया।

बेकाबू हाथी ने रसिकपुर मुहल्ले के एक युवक विशाल सिंह को सूंड़ से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस के पास हुई। हाथी ने शहर के आंबेडकर चौक के पास गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल का मुख्य गेट एवं चहारदिवारी के साथ ही एक आवासीय होटल मैहर गार्डेन की चहारदिवारी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह पहला अवसर है जब जंगली हाथी दुमका शहर में घुस आया और इतना उत्पात मचाया। हाथी रात करीब 10 बजे दुमका शहर में प्रवेश किया था और वन विभाग की टीम पुलिस की मदद से हाथी को रात करीब 2 बजे शहर से बाहर मसलिया की ओर भेज सकी।

घायल विशाल सिंह कोलकाता रेफर : शुक्रवार की रात हाथी के हमले में घायल विशाल सिंह का जबड़ा एवं कमर की हड्डी टूट गई है और एक आंख बुरी तरह से जख्मी है। गंभीर हालत में रात में ही विशाल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विशाल सिंह को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें