Dumka News: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की मांगी दुआ
Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की मांगी दुआपैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर निकला जुलूस-ए-मोहम

Dumka News: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर बुधवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर खुदा से अमन-चैन की दुआ मांगी। सुबह से ही शहर के लखीकुंडी, डंगालपाड़ा, दुधानी, जरूवाडीह, श्रीरामपाड़ा सहित विभिन्न मोहल्लों और कमेटियों द्वारा जुलूस निकाला गया। युवाओं ने हाथों में हरे झंडे लेकर नारा लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। सभी जुलूस जामा मस्जिद में एकजुट हुए और वहां से पैदल यात्रा करते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे, जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए मौलाना ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने दुनिया को अमन, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम दिया। यह त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने खुदा के बताए उसूलों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। त्योहार को लेकर मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। छोटे-छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। कई लोग बाइक के साथ भी जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह शरबत और पानी की व्यवस्था की गई थी। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


