
उपायुक्त ने की आयुष्मान कार्ड के ई-केवाईसी को लेकर बैठक
संक्षेप: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त ने की आयुष्मान कार्ड के ई-केवाईसी को लेकर बैठकउपायुक्त ने की आयुष्मान कार्ड के ई-केवाईसी को लेकर बैठकउपायुक्त ने की आयुष्मा
दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार आयुष्मान भारत कार्ड के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिले में अभियान के रूप में प्रत्येक पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्डधारियों का ई-केवाईसी कार्य कराया जाएगा। इस कार्य की मॉनिटरिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि लाभुक निकटतम पंचायत भवन जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए लाभुकों को आधार कार्ड एवं राशन कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। पंचायत भवन में उपस्थित वीएलई इस कार्य को करेंगे। उपायुक्त ने आगे कहा कि सभी सहियाओं को पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए ई-केवाईसी कार्य सुनिश्चित करना है।

सहियाएं लाभुकों को पंचायत भवन ले जाकर उनका ई-केवाईसी पूर्ण कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाली सहियाओं को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं कार्य में शिथिलता बरतने वाली सहियाओं से स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। फोटो-12दुमका-210, कैप्सन- बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त -- उपायुक्त ने की नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन समिति की बैठक दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन समिति (एनकॉर्ड) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशा-मुक्त समाज की दिशा में कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक के दौरान सामान्य शाखा प्रभारी ने एनकॉर्ड की पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि जिले के सभी दवा दुकानों में योजनाबद्ध तरीके से सघन जांच अभियान चलाया जाए तथा उन दवाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए जिनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जा सकता है। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशामुक्त दुमका बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पुलिस विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




