Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDurga Puja Peace Committee Meetings Held in Dhanbad District
पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन की असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन की असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

संक्षेप:

-दुर्गापूजा पूजा को लेकर जिले के सभी थानों में हुई शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन की असामाजिक तत्वों पर

Sep 16, 2025 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक नगर थाना परिसर में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ अमर कुमार एवं नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ सदर विजय महतो उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष, सचिव एवं लाइसेंसधारी सहित अन्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया। वहीं समिति को पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे को लगाने एवं शांति व्यवस्था में वोलेंटियर को रखने का निर्देश दिया गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए पंडालों में अग्निशामक यंत्र सुनिश्चित हो, इसका खास ख्याल रखने का निर्देश प्रशासन ने पूजा समिति सदस्यों को दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर प्रशासन के साथ साझा करने की अपील की गई। इसके अलावा अपने-अपने निर्धारित समय पर मूर्ति विसर्जन करने की बातें कही गई। उपस्थित लोगों ने मेला के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा पर चर्चा किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, राधेश्याम वर्मा, प्रेम केशरी, मनोज कुमार घोष, राजेंद्र शर्मा, रामाकांत साह, प्रदीप्तो मुखर्जी, राजेंद्र संतोष कुमार, अमृत केशरी आदि मौजूद रहे। फोटो-15दुमका-213, कैप्सन-सोमवार को दुमका टाउन थाना में शांति समिति की बैठक करते समिति सदस्य एवं पदाधिकारी -- पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा अनिवार्य जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना परिसर में अंचलाधिकारी सह बीडीओ विवेक किशोर व थाना प्रभारी अजीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अंचलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी दोनों तरह से बनी दुर्गा पूजा कमेटी को पूजा से पहले कमेटी के सदस्यों का नाम थाना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। किसी तरह का विशेष प्रोग्राम का आयोजन करने से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। सभी वोलेंटियर्स को कमेटी द्वारा बैच उपलब्ध कराना जरूरी है। मेला क्षेत्र में शराब और जुआ खेलने पर पाबंदी होगी। मौके पर अनूप साह, प्रेम कुमार साह, गौतम दर्वे, सत्तार खां, चंद्रकांत मंडल, शुकदेव ठाकुर सहित पूजा कमेटी के सदस्य व गणमान्य मौजूद थे। -- लाइसेंस को आवेदन देकर कराएं नवीनीकरण जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में सीओ संजय कुमार, बीडीओ कुंदन भगत, एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप एवं पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल उपस्थित थे। बैठक में दुर्गा पूजा का त्योहार शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। पूजा समिति के प्रतिनिधियों को पंडाल परिसर में वॉलंटियर की तैनाती करने तथा उन्हें बैच या अन्य पहचान पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया। कहा कि दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है और जिनके पास पुराना लाइसेंस है, वो अपना लाइसेंस को आवेदन देकर नवीनीकरण करवा लें और पुराना लाइसेंस थाना में जमा कर दें। समिति के सदस्यों ने विसर्जन के दौरान विसर्जन मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन रोकने की भी मांग की। बैठक में पूजा के दौरान निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी गई। मौके पर पप्पु कुमार सिंह, बीरेंद्र गण, रोहित रंजन, कुंदन पत्रलेख, कुंदन झा, मनोज पंडा, निरंजन मंडल, मणिकांत सिंह, छतीश महतो, सुबोध मिश्रा, दिलीप पंडा, शसंजीव कुमार, श्रीकांत मांझी, प्रकाश सिंह, जयराम शर्मा, महादेव मुर्मू, जीतन रजक आदि मौजूद थे। फोटो15दुमका-214, कैप्सन--सोमवार को जरमुंडी थाना में हुई शांति समिति की बैठक करते सदस्य व पुलिस पदाधिकारी ----- असमाजिक तत्वों की जानकारी प्रशासन से करें साझा हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना परिसर में दुर्गा पूजा व विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड व अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र कुंवर, पुलिस इंस्पेक्टर विशुनदेव पासवान, थाना प्रभारी ताराचंद मौजूद थे। बैठक में दुर्गा पूजा समिति नोनीहाट, हंसडीहा, पगवारा, बनियारा, परमा के लाइसेंसधारी सहित लोग उपस्थित थे। बैठक में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की। समिति को पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने, वोलेंटियर रखने, असमाजिक तत्वों की जानकारी प्रशासन से साझा करने, निर्धारित समय पर मूर्ति विसर्जन करने, मेला के दौरान मुख्य सड़क पर दुर्घटना से बचने को लेकर वाहनों को धीमी गति से चलाने व शराब की दुकान बंद करने की मांग किया। मौके पर रामदिवस जायसवाल, लक्ष्मीनारायण सिंह, अशोक चौधरी, शांति मंडल, बिन्दु प्रसाद यादव, हरिनंदन जायसवाल, सतवन सिंह, पीताम्बर साह, अख्तर हुसैन, सूरज साह सहित अन्य मौजूद थे। फोटो15दुमका-215, कैप्सन--सोमवार को हंसडीहा थाना में हुई शांति समिति की बैठक करते सदस्य व पुलिस पदाधिकारी -- सोशल साइड पर पुलिस की रहेगी कड़ी निगरानी सरैयाहाट, प्रतिनिधि। थाना परिसर में अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए। बैठक में सीओ ने उपस्थित लोगों से दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का अपील किया। पूजा समिति के सभी लाइसेंसधारी से प्रतिमा विसर्जन अपने निर्धारित रूट एवं तय समय के अनुसार करने का निर्देश दिया। सोशल साइड पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बैठक में एसआई विकेश मेहरा, नकीम इमाम खां, अनंतलाल चौधरी, सत्यनारायण यादव, शंभुनाथ दत्ता, पुरूषोतम सिंह, बिनोद यादव, मतीन अंसारी, पलटू, दीपक कुमार, जगदीश राय, मुर्तजा अंसारी, प्रभुदयाल शर्मा, शिवजी साह, अशोक यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। फोटो-15दुमका-216, कैप्सन- सोमवार को सरैयाहाट में शांति समिति बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी वा प्रबुद्ध जन --------- आपसी सौहार्द के साथ मनाएं दुर्गा पूजा का पर्व रामगढ़, प्रतिनिधि। थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठकमें थाना क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, सभी पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ग्रामीणों से दुर्गा पूजा शांति के साथ मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई तथा पूजा के अवसर पर नियमों का पालन करने का निर्देश रामगढ़ थाना के द्वारा दिया गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा का पर्व मनाएं। कहा की पूजा के दौरान कार्यक्रम की सारी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी। प्रतिमा विसर्जन के रूट का निर्धारण आयोजन समिति के द्वारा पूर्व में ही रामगढ़ थाना को सुपुर्द कर दी जाए। कहा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा, रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक काठीकुंड सहित अन्य मौजूद थे। फोटो-15दुमका-217, कैप्सन- रामगढ़ में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक करते पुलिस पदाधिकारी। -- पूजा में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध मसलिया, प्रतिनिधि। थाना परिसर में अंचलाधिकारी रंजन यादव की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ अजफर हसनैन, थाना प्रभारी राजेश रंजन, प्रमुख वासुदेव टुडू, उप प्रमुख षष्ठी पद नंदी उपस्थित थे। अंचलाधिकारी ने कहा कि पूजा में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। सभी पूजा कमेटी को स्वयंसेवक नियुक्त कर इसकी सूची थाना में जमा करने को कहा। बीडीओ अजफर हसनैन ने कहा कि पूजा के दौरान मेला या सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूजा कमेटी की जिम्मेवारी होगी। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह फैलाने, हुड़दंगी करने पर प्रशासन सख्त करवाई करेगी। बैठक में शिवनारायण साह, दिनेश दत्ता, विनोद पांडे, जयदेव दत्ता, पिंकू साह, प्रकाश सेन, सूखेन चांद, असित बरन गोलदार, प्रदीप भगत, ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश टुडू, वीरेन किस्कू, निखिल साधु, नितेश यादव, रामबली साह, विश्वजीत राउत, विपिन मंडल, आदि दर्जनों उपस्थित थे। फोटो-15दुमका-218, कैप्सन-शांति समिति की बैठक में शामिल पदाधिकारी एवं सदस्य। -- पूजा पंडाल में बेहतर लाइटिंग की हो व्यवस्था शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रशासन द्वारा उपस्थित सभी दुर्गा पूजा समिति को वॉलिंटियर रखते हुए पंडाल व मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने, डीजे बजाने पर प्रतिबंध, पंडाल में बिजली वायरिंग पूरी तरह दुरुस्त रखने, मेडिकल किट की व्यवस्था, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भ्रामक तथ्य पर रोक लगाने की बात कही गई। सभी पूजा पंडाल में बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था रखने की बात कही गई। वहीं संवेदनशील व अति संवेदनशील जगह को चिन्हित कर वहां सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारी तैनात करने की बात कही। मौके पर थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सभी गाइडलाइन सभी समिति को बताया गया है जिसका सभी समिति पूरी सक्रियता से पालन करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज आलम, अंतर अधिकारी कपिल देव ठाकुर, थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा, रामनारायण भगत,कलीमुद्दीन अंसारी संजोग सिंह, मुस्तफा मियां, राजीव सिंह,अभिनंदन भगत, विकास भगत, प्रभुनाथ हांसदा, हबील मुर्मू, शुभाशीष चटर्जी के अलावे शिकारीपाड़ा, ढाका, राजबांध, मलूटी,पलासी सरसडंगाल आदि समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे। -- शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं दुर्गा पूजा रानेश्वर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर थाना मुख्यालय परिसर में शांति समति की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा, पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। उपस्थित लोगों को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की गई। पूजा पंडाल में सुरक्षा व पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था रखने की निर्देश दिया। पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने पर बल दिया गया। --- पूजा पंडालों में पहचान पत्र के साथ रहें समिति के सदस्य काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने सभी पूजा समितियों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। कहा सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाएं। पूजा समितियों से विसर्जन रूट, तिथि और समय का स्पष्ट जानकारी ली गई। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों के सदस्यों को पहचान पत्र के साथ पांडाल में रहने का, आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई व आपातकालीन डायल 112 नंबर का बैनर लगवाने का निर्देश दिया। वहीं किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देते हुए कोई भी अप्रिय घटना की जानकारी अभिलंब पुलिस को देने की बात कही। बैठक मे सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन, एसआई बेटका सोरेन, एसआई विजय कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सुमन, गौरीशंकर भगत, मौनुद्दीन अंसारी, पूजा समिति अध्यक्ष आशीष दे, सुमन मंडल, मलय मोदी, बबुआ सिंह, रोशन भगत, बिमल सोरेन, धुरुव दास, विनोद मंडल के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।