ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादुमका: सड़क हादसे में युवक की मौत

दुमका: सड़क हादसे में युवक की मौत

हंसडीहा गोड्डा मुख्य मार्ग पर गंगवारा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। युवक की शिनाख्त हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव निवासी तारणी प्रसाद जायसवाल...

दुमका: सड़क हादसे में युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 26 Apr 2018 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

हंसडीहा गोड्डा मुख्य मार्ग पर गंगवारा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। युवक की शिनाख्त हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव निवासी तारणी प्रसाद जायसवाल (50 वर्ष) के रूप में की गयी। घटना बुधवार की देर रात की है। तारणी प्रसाद अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गये। तारणी प्रसाद के दामाद नितेश कुमार जायसवाल ने बताया कि तारणी प्रसाद बुधवार की रात करीब 10 बजे अपने बेटी के घर मिलने हंसडीहा आये थे। उनके साथ गंगवारा गांव का एक युवक भी था। अपनी बेटी से मिलने के बाद दोनों व्यक्ति बाइक से रात में ही गंगवारा निकल गये। सुबह सूचना मिली कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी है। गुरुवार को हंसडीहा थाना में मृतक के बड़े बेटे रतन कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। गुरुवार को हंसडीहा पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें