ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादुमका: पत्नी-डेढ़ माह की बच्ची को तीन दिन कमरे में बंद रखा

दुमका: पत्नी-डेढ़ माह की बच्ची को तीन दिन कमरे में बंद रखा

दुमका | प्रतिनिधि डिप्रेशन में पत्थर कारोबारी अजय दुबे ने पत्नी पिंकी एवं...

दुमका: पत्नी-डेढ़ माह की बच्ची को तीन दिन कमरे में बंद रखा
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 20 Jan 2021 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका | प्रतिनिधि

डिप्रेशन में पत्थर कारोबारी अजय दुबे ने पत्नी पिंकी एवं डेढ़ माह की बच्ची को तीन दिनों तक भूखे-प्यासे घर के कमरे में बंद रखा। यह घटना दुमका शहर के एलआईसी कॉलोनी की है।

सोमवार शाम पिंकी ने अपने मायके पटना के नौबतपुर स्थित डुमरचक में पिता को फोन से सूचित किया। उसके बाद पिता अजय उपाध्याय और भाई विकास सगे-संबंधियों के साथ रात में ही चले और मंगलवार को सुबह में दुमका पहुंचे। यहां दामाद अजय दुबे ने केवल दरवाजे खोलने से इंकार किया बल्कि यह धमकी भी दी कि जबरन अंदर घुसे तो बच्ची को छत से फेंक देंगे। तब पुलिस को सूचित किया गया। नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार दलबल लेकर पहुंचे पर अजय दुबे ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद महिला थाना प्रभारी श्वेता कुमारी पहुंचीं। महिला थाना प्रभारी ने किसी तरह अजय दुबे को समझा कर घर का दरवाजे खुलवाया। दरवाजा खोलने के बाद अजय कुमार दुबे बाहर आया तो पुलिस के समक्ष रोने लगा। महिला थाना की पुलिस उसे समझा-बुझा कर वापस लौट गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें