ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादुमका: जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

दुमका: जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

दुमका जिला में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों घटनाएं शुक्रवार को देर शाम में हुई। दुमका प्रखंड के बागडुबी गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50...

दुमका: जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 17 Mar 2019 01:43 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका जिला में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों घटनाएं शुक्रवार को देर शाम में हुई। दुमका प्रखंड के बागडुबी गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ महिला मेरी मरांडी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को शाम में हुई थी। महिला दुमका से मजदूरी कर वापस अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच अज्ञात वाहन ने महिला को धक्का मार दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महिला का घर बागडुबी में है। परिजन तुरंत दौड़ कर आए और इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को जब्त कर लिया है।

अज्ञात वाहन के धक्का से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

दूसरी घटना दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर दुमका प्रखंड के मंझियारा गांव के पास एक बाइक में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक में सवार एक 65 वर्षीय वृद्ध रामचन्द्र मुर्मू की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। मृतक के पुत्र का कहना है कि पिता रामचन्द्र मुर्मू शाम को काठीकुंड से दुमका के श्रीअमड़ा की ओर आ रहे थे। घर से वे पैदल चले थे। रास्ते में किसी के बाइक में वे सवार हो गए। इसी बीच रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वृद्ध की मौत हो गई। घटना की खबर मृतक के परिवार वालों को सुबह में मिली। परिवार के सभी सदस्य तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे,जहां पिता की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक काठीकुंड के अम्बा कड़हलबील गांव में रहते थे। वे पेशे से एक किसान थे। मृतक के चार पुत्र है। पत्नी की मौत काफी दिनों पहले ही हो चुकी थी। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और पुत्रों को लाश सौंप दिया।

दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

तीसरी घटना दुमका-रामगढ़ मुख्य पथ पर रामगढ़ के कोनापाथर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति लौरी चन्द्र राय की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। यह घटना शुक्रवार की देर शाम में हुई। मृतक रामगढ़ प्रखंड के ठेंगानवाडीह गांव का रहने वाला था। वह सुबह में खाना खाकर बाइक लेकर घर से काम करने के लिए निकल गया था। देर शाम तक लौरी चन्द्र राय घर नहीं लौटा,तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान पता चला कि कोनापाथर गांव के पास दो बाइकों में टक्कर होने के बाद एक बाइक सवार जख्मी हालत में सड़क पर पड़ा है। पत्नी जब घटना स्थल पर पहुंची तो घायल व्यक्ति को अपने पति के रुप में पहचान किया और इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान लौरी चन्द्र राय की मौत हो गई। इस संबंध में नगर थाना की पुलिस ने मृतक की पत्नी मीरा देवी के फर्द बयान पर बाइक सवार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें