प्लस टू नेशनल उच्च विद्यालय दुमका का बढ़ाया मान

May 07, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका के प्लस टू नेशनल उच्च विद्यालय के छात्र सागर कुमार मंडल ने 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 475 अंक प्राप्त कर जिला में चौथा स्थान प्राप्त किया है। सागर ने विद्यालय में भी पहला स्थान हासिल किया और अपने माता-पिता और शिक्षकों का धन्यवाद किया। वह भविष्य में इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं।

प्लस टू नेशनल उच्च विद्यालय दुमका का बढ़ाया मान

दुमका। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के विज्ञान संकाय में प्लस टू नेशनल उच्च विद्यालय, दुमका के छात्र सागर कुमार मंडल ने 475 अंक प्राप्त कर जिला में चौथा स्थान हासिल किया है। सागर ने अपने विद्यालय में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सागर के पिता धनराज मंडल दुकान चलाते हैं और माता गीत देवी गृहिणी हैं। सागर ने बताया कि आगे चलकर वह इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सागर की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।