
चाकू दिखाकर घर से 60 हजार नगद व तीन लाख के जेवरातों की लूट
-दुमका शहर के लाल पोखरा के पास के एक मकान में हुई यह घटनाचाकू दिखाकर घर से 60 हजार नगद व तीन लाख के जेवरातों की लूटचाकू दिखाकर घर से 60 हजार नगद व तीन
दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के लाल पोखरा के पास के एक रिटायर कर्मी गणेश चन्द्र मांझी के घर से तीन अपराधियों ने चाकू की नोंक पर 60 हजार रुपया नगद एवं 3 लाख के जेवरातों को लूट लिया। यह घटना सोमवार की देर रात की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आया है। इसलिए पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। रिटायर कर्मी के पुत्र परितोष कुमार जिला खेलकूद विभाग में कर्मी है और वे ही लाल पोखरा स्थित अपने मकान में रहते है।

उनके पिता गणेश चंद्र मांझी देवघर में बड़े पोते के इलाज कराने के लिए गए हैं। पुत्र परितोष घर की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। दस बजे के बाद मां ने फोन कर नीचे बुलाया। आने पर मां ने बताया कि रात करीब दस बजे तीन युवक चाकू लेकर पीछे के रास्ते से अंदर आए और घर में सो रहे पोते को चाकू की नोंक पर बंधक बना लिया। अपराधियों ने उनसे अलमीरा की चाबी मांगी और नहीं देने पर दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण मां जावा देवी ने उन्हें चाबी सौंप दी। तीनों युवक अलमारी और दूसरी जगह रखे 60 हजार रुपया और करीब तीन लाख के जेवरात लेकर सामने के दरवाजे से निकल गए। वारदात के बाद परितोष से सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। परितोष ने कार्रवाई के लिए थाना को आवेदन दिया है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि लूट नहीं हुई। सौतेले बेटे ने ही पैसा हड़पने के लिए सारा खेल रचा है। अभी और जांच बाकी है। जांच पूरी होने के बाद सच सामने आ जाएगा कि वास्त में लूट हुई है या फिर पैसों की खातिर इसे लूट का नाम दिया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। एनके प्रसाद थाना प्रभारी नगर थाना, दुमका फोटो-12दुमका-60 व 61,कैप्सन-लूटपाट के बाद घर पर बिखरा सामान व परिजन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




