दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के विजेता बाबा बासुकीनाथ में की पूजा-अर्चना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दुमकादुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की विजेता दुमका चैलेंजर्स टीम ने अपनी जीत को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। खिलाड़ियों और प्रबंधन ने ट्रॉफी के साथ भगवान शिव के समक्ष श्रृंगारी पूजन किया, जहाँ उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के विजेता बाबा बासुकीनाथ में की पूजा-अर्चना
दुमका, प्रतिनिधि। दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के विजेता बनने के बाद दुमका चैलेंजर्स टीम ने अपनी जीत को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए बाबा बासुकीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की। टीम के खिलाड़ियों एवं प्रबंधन सदस्यों ने विजेता ट्रॉफी के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के समक्ष श्रृंगारी पूजन किया और सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं एवं पुजारियों में भी एक अलग उल्लास देखने को मिला जहाँ दुमका प्रीमियर लीग के बारे में सभी लोगों को जानकारी एवं उत्साह थी ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


