सदर प्रखंड प्रमुख मिनोदी सोरेन के विरुद्ध 18 पंचायत समिति सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
दुमका, प्रतिनिधि। डिजिटल:सदर प्रखंड प्रमुख मिनोदी सोरेन के विरुद्ध 18 पंचायत समिति सदस्यों ने सौंपा ज्ञापनडिजिटल:सदर प्रखंड प्रमुख मिनोदी सोरेन के विर

सदर प्रखंड दुमका के कुल 18 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख मिनोदी सोरेन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित एक लिखित ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुमका को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख की कार्यशैली, प्रशासनिक निर्णयों एवं पंचायत समिति के संचालन को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पंचायत समिति सदस्यों का कहना है कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय की प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिससे पंचायत समिति के निर्वाचित प्रतिनिधियों में असंतोष व्याप्त है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


