Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDumka Officials Inspect Traffic Fine 8 Shopkeepers for Road Encroachment
एसपी व एसडीओ ने बाजार का अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर किया जुर्माना

एसपी व एसडीओ ने बाजार का अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर किया जुर्माना

संक्षेप:

दुमका। प्रतिनिधिदुमका के एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार एवं एसडीओ कौशल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार की शाम में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्ष

Oct 09, 2024 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका। प्रतिनिधि दुमका के एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार एवं एसडीओ कौशल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार की शाम में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और सड़क का अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले 8 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले 8 दुकानदारों से 5700 रुपए की वसूली की गई है। पदाधिकारियों ने दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार तक बाजार का निरीक्षण किया और सड़क का अतिक्रमण कर दुकान वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि सड़क का अतिक्रमण कर दुकान नहीं लगाए। इससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। एसपी ने बताया कि स्थानीय विधायक दुमका बाजार का भ्रमण के लिए एक दिन निकले थे। भ्रमण के दौरान एसपी से शिकायत की गई थी कि सड़क का अतिक्रमण कर दुकान लगाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके आलोक में बाजार का जायजा लिया गया। एसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा का समय है। दुर्गा पूजा में खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग अपने-अपने घरों से निकलते है। सड़क जाम रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि शहर में वनवे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बेरियर लगाकर जाम से निपटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में और भी भीड़ बढ़ेगी। दुकानदारों से अपील किया गया कि वे अपने-अपने दुकानों को सड़क पर नहीं लगाए। सड़क पर दुकान लगाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। एसपी के साथ एसडीओ कौशल कुमार भी साथ में थे। एसडीओ ने बताया कि 8 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है और हिदायत दी गई कि अपनी-अपनी दुकानों को सड़क पर नहीं लगाए। शहरी क्षेत्र में संयुक्त रुप से निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को नोटिस भी दिया जाएगा। चिह्नित कर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। एसडीओ ने दुकानदारों से अपील किया कि वे अपने-अपने दुकान के पास डस्टविन अवश्य लगाए। शहर की साफ-सफाई रखना सभी की जिम्मेवारी है। इस मौके पर नगर परिषद के पदाधिकारी शितांशू खालको,सिटी मैनेजर सुमित आनंद सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें