ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादुमका: नसीम खान के गिरोह ने पीएनबी में डाला था डाका

दुमका: नसीम खान के गिरोह ने पीएनबी में डाला था डाका

पंजाब नेशनल बैंक के दुमका ब्रांच से 31 लाख की बैंक डकैती कांड का खुलासा हो गया है। हजारीबाग के नसीम खान के अन्तर्राज्यीय बैंक डकैती गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया था। नसीम खान अभी फरार है पर उसके...

पंजाब नेशनल बैंक के दुमका ब्रांच से 31 लाख की बैंक डकैती कांड का खुलासा हो गया है। हजारीबाग के नसीम खान के अन्तर्राज्यीय बैंक डकैती गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया था। नसीम खान अभी फरार है पर उसके...
1/ 2पंजाब नेशनल बैंक के दुमका ब्रांच से 31 लाख की बैंक डकैती कांड का खुलासा हो गया है। हजारीबाग के नसीम खान के अन्तर्राज्यीय बैंक डकैती गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया था। नसीम खान अभी फरार है पर उसके...
पंजाब नेशनल बैंक के दुमका ब्रांच से 31 लाख की बैंक डकैती कांड का खुलासा हो गया है। हजारीबाग के नसीम खान के अन्तर्राज्यीय बैंक डकैती गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया था। नसीम खान अभी फरार है पर उसके...
2/ 2पंजाब नेशनल बैंक के दुमका ब्रांच से 31 लाख की बैंक डकैती कांड का खुलासा हो गया है। हजारीबाग के नसीम खान के अन्तर्राज्यीय बैंक डकैती गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया था। नसीम खान अभी फरार है पर उसके...
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 06 Jun 2019 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब नेशनल बैंक के दुमका ब्रांच से 31 लाख की बैंक डकैती कांड का खुलासा हो गया है। हजारीबाग के नसीम खान के अन्तर्राज्यीय बैंक डकैती गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया था। नसीम खान अभी फरार है पर उसके गिरोह का एक शातिर बदमाश बालो पासवान दुमका पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं एक .315 की गोली के साथ दुमका के पुसारो पुल के पास मंगलवार को गिरफ्तार हो गया। उसके पास से देशी कट्टा के अलावा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पंजाब नेशनल बैंक में डकैती 4 दिसम्बर 2018 को हुई थी। बुधवार को नगर थाना परिसर में एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि बालो पासवान की गिरफ्तारी मंगलवार को दुमका शहर के पुसारो पुल के निकट से हुई। नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शातिर बालो पासवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अपराधी ने पीएनबी डकैती में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। एसडीपीओ ने बताया कि बैंक लूट की घटना का मास्टर माइंड नसीम खान है। मास्टर माइंड ने ही पीएनबी बैंक में डकैती की योजना बनाई थी। इस लूट की घटना में 4 अपराधियों की संलिप्तता है।

कई राज्यों की पुलिस को है नसीम खान की तलाश : अन्तर्राज्यीय बैंक डकैती गिरोह का सरगना और दुमका बैंक डकैती कांड का मास्टर माइंड नसीम खान का ठिकाना कई राज्यों में है। एसडीपीओ ने बताया कि नसीम ने हजारीबाग, गया, दिल्ली, रांची, जमुई सहित अन्य कई राज्यों में अपना मकान बना रखा है। नसीम खान पर डकैती एवं लूट के 50 मामले विभिन्न राज्यों की थानों में दर्ज है। मास्टर माइंड की तलाश कई राज्यों की पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि नसीम खान बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए कई गिरोह बना रखा है। गिरफ्तार अपराधी बालो पासवान जमुई जिला के सिमुलतला के पलनियातारी गांव का रहने वाला है। उक्त अपराधी पर भी लूट के कई मामले दर्ज है।

दिल्ली में भी की गई थी बैंक लूट के अपराधियों की तलाश : एसडीपीओ ने बताया कि बैंक डकैती के अपराधियों की तलाश करने के लिए पुलिस दिल्ली भी गई थी,पर अपराधियों गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि अपराधी बालो पासवान दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में दुमका आया था। पुलिस को अपराधी के दुमका में आने की भनक लग गई और उसे पुसारो पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

तेनूघाट जेल में बालो की नसीम खान से हुई थी दोस्ती: एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2012 में चन्द्रपुरा में गृह डकैती कर भागने के दौरान बालो पासवान अपने साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ था। 2012 में ही नसीम खान से दोस्ती हुई थी। साढे़ 4 साल बालो पासवान अपने साथियों के साथ जेल में रहा था। जेल से निकलने के बाद नसीम से सम्पर्क में आया था। बालो पासवान अपने साथियों के साथ तेनूघाट जेल में बंद था। तेनूघाट जेल में ही नसीम खान से मुलाकात हुई थी। नसीम खान के गिरोह में ही उक्त अपराधी काम करने लगा था। बालो पासवान ने पुलिस को बताया कि नसीम खान के कहने पर 29 नवम्बर को वह अपने मित्र कारु पासवान को लेकर दुमका आया था। मास्टर माइंड नसीम खान भी दो बाइक से अपने 4 साथियों के साथ आया था। 4 दिसम्बर को पीएनबी बैंक में डकैती करने के बाद सभी फरार हो गए थे। मास्टर माइंड ने बालो पासवान को बैंक लूट के बाद हिस्सेदारी में 50 हजार रुपया दिया था।

एसआईटी टीम का किया गया था गठन: बैंक डकैती की जांच करने के लिए डीआईजी ने एसआईटी टीम का गठन किया था। एसआईटी टीम में चार डीएसपी रैंक के अधिकारी एसडीपीओ पूज्य प्रकाश,एसडीपीओ अनिमेष नैथानी, साइबर डीएसपी श्रीराम सामद, साइबर डीएसपी देवघर नेहा बाला के अलावे इंस्पेक्टर एवं दारोगा रैंक के अधिकारियों को भी लगाया गया था।

बैंक कर्मियों को एक कमरे में बंदकर लूटा था रुपएर्: दुमका। पंजाब नेशनल बैंक में डकैती 4 दिसम्बर को शाम के चार बजे हुई थी। अपराधी ग्राहक बनकर पंजाब नेशनल बैंक के अंदर घूसे थे और पिस्तौल की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने सभी कर्मियों को कैश काउंटर के पीछे एक कमरे में बंद कर दिया था। कैशियर को कैश काउंटर के पास लाकर 31 लाख 5 हजार 437 रुपए लूटकर सभी बदमाश फरार हो गए थे।

6 नवम्बर को जमुई ग्रामीण बैंक में की गई थी डकैती: दुमका। पंजाब नेशनल बैंक में डकैती की अंजाम देने से पहले मास्टर माइंड नसीम खान ने 6 नवम्बर 2018 को अपने गिरोह के सदस्य रंजीत मांझी, उत्तम राय, लक्ष्मण राय,प्रमोद यादव के साथ मिलकर जमुई के बरहेट के बिहार ग्रामीण बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने बाद बालो पासवान ने ही सभी के खाने-पीने की व्यवस्था की थी। बालो ने सभी को अपने घर में रखकर खाना खिलाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें