नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशी जोरतोड़ की गणित में जुटे

Mar 02, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका में नगर निकाय चुनाव के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड पार्षदों में हलचल तेज हो गई है। दो नवनिर्वाचित पार्षद उपाध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए संभावित प्रत्याशी प्रयासरत हैं। 20 मार्च को उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक होगी।

नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशी जोरतोड़ की गणित में जुटे

दुमका। प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए कई वार्ड पार्षद जोरतोड़ की गणित में जुट गए है। इस बार वार्ड पार्षदों की ओर से उपाध्यक्ष को चुना जाना है। ऐसे में वार्ड पार्षदों को संभावित प्रत्याशी अपने पाले में करने के लिए हरसंभव कोशिश करने में जुट गए है। सूत्रों से पता चला है कि उपाध्यक्ष पद के लिए दो नवनिर्वाचित पार्षद संभावित उम्मीदवार बनने की संभावना है। यह भी पता चल रहा है कि उक्त उम्मीदवारों ने बहुमत हासिल करने के लिए वार्ड पार्षदों की खरीद-फरोख्त करने की कवायद भी शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को रिझाने में संभावित प्रत्याशी कोई कोर कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। दुमका में नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए 20 मार्च को बैठक निर्धारित है। बता दें कि दुमका शहर में 21 वार्ड पार्षद है। वहीं नगर पंचायत में 12 वार्ड पार्षद है। दोनों जगहों पर उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को वार्ड पार्षदों को ही चुनना है। पिछले 2018 के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। वोटरों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को चुना था,पर इस बार उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं हुआ। इस बार उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नम्बर 20 के वार्ड पार्षद मनोज सिंह जोर लगाए हुए है। वे वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए है। उनके विरुद्ध कोई चुनावी मैदान में खड़े नहीं हुए थे। इस बार उनका चौथा टर्म है। इस बार श्री सिंह ने उपाध्यक्ष बनने का मूड बना लिया है। वे अनुभवि के साथ-साथ वरिष्ठ भी है। वहीं दूसरी ओर एक और प्रत्याशी है,जो उपाध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश कर रहे है। वे झामुमो के समर्थित कार्यकर्ता भी है। बहरहाल संभावित प्रत्याशी समीकरण तैयार करने में जुट गए है और वार्ड पार्षदों से सम्पर्क भी साधना शुरू कर दिया है। होली के बाद ही समर्थन को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।