Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDumka Municipal Elections 2026 Training for Transparent and Fair Polling
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से करें अनुपालन

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से करें अनुपालन

संक्षेप:

दुमका नगरपालिका (आम) चुनाव को लेकर हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमनिर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से करें अनुपालननिर्वाचन आयोग द

Feb 01, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका प्रतिनिधि।दुमका नगरपालिका (आम) चुनाव, 2026 को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुमका नगर परिषद के व्यय प्रेक्षक कुन्दन कुमार सिंह एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत के व्यय प्रेक्षक आत्म चैतन्य चौधरी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो सर्विलांस टीम, वीवीटी, अकाउंटिंग टीम, उड़नदस्ता (एफएसटी) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित सभी टीमों को उनके दायित्वों एवं कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

व्यय प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव के दौरान धनबल के दुरुपयोग एवं मतदाताओं को प्रलोभन देने की आशंका रहती है। ऐसे में सभी निगरानी एवं जांच टीमों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जांच एवं निगरानी के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चुनावी सभाओं एवं गतिविधियों के दौरान उड़नदस्ता टीम को विशेष रूप से सजग रहने का निर्देश दिया। साथ ही, किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर स्टेटिक सर्विलांस टीम को तत्काल और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फोटो-31दुमका-78,कैप्सन-चुनाव को लेकर प्रशिक्षण देते व्यय प्रेक्षक कुन्दन कुमार सिंह व अन्य नगर परिषद के अध्यक्ष पर के एक उम्मीदवार ने कटाया नाजिर रसीद दुमका। प्रतिनिधि नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत जिले के नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र में नाम निर्देशन की प्रक्रिया के तहत तीसरे दिन शनिवार को नगर परिषद दुमका क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए 01 अभ्यर्थी केशव कुमार ने नाजिर रसीद कटवा कर नामांकन पत्र क्रय किया है। बासुकीनाथ नगर निकाय चुनाव : तीसरे दिन मात्र दो वार्ड के प्रत्याशियों ने किया नामांकन जरमुंडी, प्रतिनिधि बासुकीनाथ नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नाम निर्देशन की प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को वार्ड पार्षद पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। बता दें कि आम चुनाव में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ती ही जा रही है। नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को अधिक संख्या में अपना नामांकन करा सकते हैं।अबतक अध्यक्ष पद के किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं कराया है। तीसरे दिन शनिवार को वार्ड संख्या 8 से दो प्रत्याशी ने वार्ड पार्षद पद के लिए राजीव कुमार मिश्रा एवं मुन्नी देवी ने अपना नामांकन किया, दोनों आपस में पति पत्नी हैं। नामांकन प्रक्रिया में यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा और इन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, तो एक ही वार्ड से पति-पत्नी दोनों एक दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ सकते हैं। यहां बता दें कि शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए किसी भी नए प्रत्याशी ने न तो नाजिर रसीद कटवाया है और ना ही अपना नामांकन दाखिल किया है। वार्ड पार्षद पद के लिए 08 नए प्रत्याशियों ने शनिवार को नाजिर रसीद कटवाया।