दुमका नगर परिषद के लिए 24 व बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए 18 टेबल बनाए गए

Feb 27, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

-सुबह 8 बजे से दोनों जगह की एक साथ शुरू होगी मतों की गिनती, सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम दुमका नगर परिषद के लिए 24 व बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए 18 ट

दुमका नगर परिषद के लिए 24 व बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए 18 टेबल बनाए गए

दुमका, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फसला शुक्रवार को हो जाएगा। इसे लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। मतगणना शुक्रवचार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। दुमका नगर परिषद क्षेत्र की अगर बात करें तो नगर परिषद दुमका के 42 केंद्रों पर मतदान हुआ है। जबकि नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र के 19 मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न हुआ है। मतों की गिनती के लिए दुमका नगर परिषद के लिए कुल 24 टेबल बनाए गए हैं, जबकि बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए 19 टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मियों को मतों की गिनती के लिए लगाया गया है।

दुमका नगर परिषद व बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए एक साथ सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले बासुकीनाथ नगर पंचायत के परिणाम सामने आएंगें। पहली राउंड में ही बासुकीनाथ नगर पंचायत की गिनती संपन्न संपन्न हो जाएगी। जबकि दो राउंड की गिनती में दुमका नगर परिषद क्षेत्र के मतों की गिनती संपन्न हो जाएगा। सुबह 9 बजे से दुमका नगर परिषद क्षेत्र व बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र की गिनती शुरू हो जाएगी। दुमका नगर परिषद के लिए कुल 24 टेबल व बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए कुल 19 टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मी को मतों की गिनती के लिए लगाया गया है। सुरक्षा का पूरा इंतजाम है। पहले बासुकीनाथ के नतीजे सामने आएंगें। अभिजीत सिन्हा उपायुक्त, दुमका फोटो संख्या-01-अभिजीत सिन्हा, उपायुक्त, दुमका ---- उपायुक्त ने लिया मतगणना केंद्र में तैयारियों का जायजा, बिंदुवार की तैयारी की समीक्षा दुमका, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव की प्रस्तावित मतगणना 27 फरवरी को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना केंद्र में की गई तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वार से लेकर विभिन्न काउंटिंग हॉल तक स्पष्ट एवं बड़े साइनेज लगाए जाएं, ताकि अधिकृत व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र के चारों ओर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों का पृथक्करण तथा भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र में प्रवेश केवल वैध फोटो पहचान पत्र के सत्यापन के उपरांत ही दिया जाएगा। बिना अनुमति किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी तथा प्रत्येक टेबल पर नियुक्त कर्मियों को पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा। मतगणना कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय से पूर्व उपस्थित होकर निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। विधि-व्यवस्था के संबंध में उपायुक्त ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी सतर्कता एवं तत्परता से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह, अव्यवस्था या विधि-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं। स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, पेन, मोहर अथवा अन्य आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा जांच के बाद ही अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फोटो-26दुमका-216,217, कैप्सन- गुरुवार को मतगणना केन्द्र का निरीक्षण करते उपायुक्त व अन्य पदाधिकारी। ----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।