
दूसरे दिन भी अध्यक्ष पद पर दुमका नप व बासुकीनाथ नपं से नहीं हुआ एक भी नामांकन
नगर निकाय चुनाव : दूसरे दिन भी अध्यक्ष पद पर दुमका नप व बासुकीनाथ नपं से नहीं हुआ एक भी नामांकन दूसरे दिन भी अध्यक्ष पद पर दुमका नप व बासुकीनाथ नपं से
दुमका, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत जिले के नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र में नाम निर्देशन के दूसरे दिन भी नगर परिषद दुमका क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ है। दूसरे दिन कुल 09 अभ्यर्थियों ने नाजिर रसीद कटवा कर नामांकन पत्र क्रय किया है। इनमें विवेक भारती, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद, अंकित कुमार, मनोज कुमार रजक, उदय कुमार सिंह, सुमित कुमार, रवि शंकर मंडल शामिल हैं। वहीं नगर पंचायत बासुकीनाथ के अध्यक्ष पद हेतु 03 अभ्यर्थियों द्वारा नाजिर रसीद कटवा कर नामांकन पत्र क्रय की गई है।
इनमें मनोरमा देवी, बनलता देवी एवं वीणा देवी के नाम शामिल हैं। नगर पालिका निर्वाचन-2026 हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर: 9508250080 दुमका जिले में नगरपालिका निर्वाचन-2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस क्रम में आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य चुनावी अनियमितताओं की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है। आम नागरिकों की सुविधा हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन, जनशिकायत एवं नियंत्रण कोषांग की स्थापना की गई है। नागरिक चुनाव से संबंधित अपनी शिकायतें अथवा सूचनाएं नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर: 9508250080 जारी किया गया है। ----- अध्यक्ष पद के लिए कुल छह और वार्ड पार्षद में अबतक 68 प्रत्याशियों ने कटाया नाजिर रसीद जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ नगर निकाय चुनाव 2026 में नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं कराया है। यहां बता दें कि नगर निकाय आम निर्वाचन-2026 के तहत नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुक्रवार नाम निर्देशन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को भी नपं अध्यक्ष पद हेतु 03 अभ्यर्थियों ने नाजिर रसीद कटवाकर नामांकन पत्र क्रय किया। इनमें मनोरमा देवी पति सहदेव मंडल, वनलता देवी पति उमेश पंडा एवं वीणा देवी पति निरंजन मंडल के नाम शामिल हैं। इस प्रकार दूसरे दिन शुक्रवार तक अध्यक्ष पद के लिए बासुकीनाथ से कुल छह अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटवाए हैं। जबकि शुक्रवार को वार्ड पार्षद पद के लिए 11 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटवाए। इस प्रकार शुक्रवार को दूसरे दिन तक बासुकीनाथ में वार्ड पार्षद के लिए कुल 68 अभ्यर्थियों ने नाजिर रसीद क्रय किये हैं। अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यर्थी व वार्ड पार्षद के 11 अभ्यर्थी ने शुक्रवार को नाजीर रसीद कटवाए। फोटो संख्या-10-बासुकीनाथ में नाजिर रसीद कटाते प्रत्याशी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




