ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाचैत्र नवरात्र पर भक्ति में डूबा दुमका, जगह-जगह कलशयात्रा

चैत्र नवरात्र पर भक्ति में डूबा दुमका, जगह-जगह कलशयात्रा

मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र पर रविवार को धर्मस्थान दुर्गा मंदिर, पगला बाबा मंदिर में कलश स्थापना की गई। शहर के दुर्गा स्थान मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती...

चैत्र नवरात्र पर भक्ति में डूबा दुमका, जगह-जगह कलशयात्रा
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 19 Mar 2018 02:39 AM
ऐप पर पढ़ें

मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र पर रविवार को धर्मस्थान दुर्गा मंदिर, पगला बाबा मंदिर में कलश स्थापना की गई। शहर के दुर्गा स्थान मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है।

जामा में कलश स्थापना: प्रखंड के बारापलासी दुर्गा मंदिर में सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में कलश स्थापना कर पंडित गणेश तिवारी एवं चंद्रशेखर तिवारी ने कलश पूजन किया। यह अनुष्ठान 9 दिनों तक चलेगा। इसके पूर्व नवरात्र की शुरुआत 108 महिलाओं द्वारा मंगल कलश शोभायात्रा निकाल कर किया गया। गांव के प्रसिद्ध तालाब से जल भरकर गझंडा होते हुए भ्रमण कर दुर्गा मंदिर में अर्पित किया गया। समिति के प्रमोद साह, पवन भालोटिया, सुरेश भालोटिया, गोकुल बिहारी सेन, मधुमंगल नाग, विक्की केलंका, तुषार कांत कुंवर, तापस लाहा, संजय साह, गौरव यादव, सुशील कुमार थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें