शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 15 बालक वर्ग में अनिकेत ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया

Jan 18, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका में अंडर 15 और अंडर 11 वर्ग की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुमका का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर 15 वर्ग में अनिकेत कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर 11 वर्ग में विवेक भारती पहले स्थान पर रहे।

शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 15 बालक वर्ग में अनिकेत ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया

दुमका, प्रतिनिधि। जिला स्तरीय अंडर 15वां एवं अंडर 11वें बालक एवं बालिका वर्ग का दो दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुमका का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह में अंडर 15 वर्ग में पहला स्थान पर अनिकेत कुमार, दूसरे स्थान पर कृष्ण कुमार सिंह,तीसरे स्थान पर राहुल हेमरम,चौथे स्थान पर आयुष अग्रवाल,पांचवा स्थान पर रितेश सिंह ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रिया कुमारी पहले स्थान पर रही अंडर 11 बालक वर्ग में पहले स्थान पर विवेक भारती दूसरे स्थान पर सक्षम कुमार तीसरे स्थान पर साहिल रजा एवं बालिका वर्ग में पहले स्थान पर शिवन्या कुमारी रही।

इस टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए जिला शतरंज संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद साह ने सभी सदस्यों एवं खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, सचिव घनश्याम प्रसाद साह एवं सहसचिव मिट्ठू पांडे,अमित कुमार शर्मा,संजय साह एवं खेल प्रेमी अजय कुमार चौधरी,मुकेश कुमार,मनोज शर्मा उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।