Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDumka Football Association Team Depart for Senior Men s Championship in Jharkhand
सीनियर मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुए दुमका की टीम गोड्डा रवाना

सीनियर मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुए दुमका की टीम गोड्डा रवाना

संक्षेप: दुमका फुटबॉल एसोसिएशन की टीम सीनियर मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 16 से 18 नवंबर तक गोड्डा में होगी। अध्यक्ष अलोक सोरेन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और सचिव फरीद खान ने बच्चों को विदाई दी। सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी गई।

Mon, 17 Nov 2025 01:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका फुटबॉल एसोसिएशन की टीम सीनियर मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। यह चैम्पियनशिप झारखण्ड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से गोड्डा के सिदो कान्हू स्टेडियम बारा सिमरा गोड्डा में 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक की जाएगी। इसमें दुमका फुटबॉल एसोसिएशन फुटबॉल टीम इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए रविवार को गोड्डा रवाना हुई। दुमका फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अलोक सोरेन ने बच्चों को बधाई दिए और आगे भविष्य की शुभकामना दी। मौके पर दुमका फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव फरीद खान ने सुबह बच्चो को रेलवे स्टेशन से रवाना किया फरीद खान ने बताया की दुमका मे प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और आगे आने वाले वक़्त मे यही बच्चे झारखण्ड एवं भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुमका फुटबॉल एसोसिएशन के उपसचिव अमित आनंद ने बच्चों को आशीर्वाद देकर विदा किया। साथ ही साथ दुमका फुटबॉल एसोसिएशन ने सभी प्लेयर को बधाई दी। चयनित खिलाड़ियों में सूरज किस्कू, संदीप हांसदा, चंदारकांत मुर्मू, विक्रांत मरांडी, एम्मानुल हांसदा, स्टीफन मुर्मू, सूरज हांसदा, अजय हांसदा, बाबूजॉन मुर्मू, संजीत हेमब्रम, जॉन मरांडी, राजेश टुडू, अजय किस्कू, एमिल हेमब्रम, रूपधन कॉल, राकेश टुडू, प्रेम मुर्मू, बंधु तिर्की कोच के रूप में एम्मानुल किस्कू और मैनेजर श्यामदेव हांसदा शामिल हैं।