उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षकों ने उपायुक्त को किया सम्मानित

May 07, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका जिले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी और गर्व का माहौल व्याप्त हो गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया। अंकित कुमार ने कला संकाय में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में द्वितीय स्थान हासिल किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षकों ने उपायुक्त को किया सम्मानित

दुमका। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही दुमका जिले में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल व्याप्त हो गया।

उपायुक्त का सम्मान

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में दुमका जिले के शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में शिक्षकों और शिक्षा पदाधिकारियों ने उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिन्हा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

छात्रों की सफलता

उपायुक्त ने कहा कि जिले के छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल उत्कृष्टता का परिचय दिया, बल्कि राज्य स्तर पर दुमका की मजबूत शैक्षणिक पहचान को भी सशक्त किया है। इस अवसर पर नेशनल स्कूल दुमका के छात्र अंकित कुमार ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला संकाय में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। समग्र रूप से भी दुमका जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। जिले ने राज्य स्तर पर कॉमर्स संकाय में दूसरा स्थान, विज्ञान संकाय में आठवां स्थान तथा कला संकाय में नवां स्थान प्राप्त किया है।

गर्व का क्षण

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि दुमका के लिए गर्व का क्षण है। विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण ने जिले को नई पहचान दिलाई है। दुमका जिला प्रशासन शिक्षा के क्षेत्र में सुधार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने कहा कि यह दुमका जिला के लिए बहुत ही गौरवशाली उपलब्धि है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दुमका जिले में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कब घोषित हुआ?
दुमका जिले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल व्याप्त हो गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।