जिप की बैठक में जिले के समग्र विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई समीक्षा
जिप की बैठक में जिले के समग्र विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई समीक्षाजिप की बैठक में जिले के समग्र विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के

दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के जिला परिषद सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिला परिषद दुमका की अध्यक्ष जॉयस बेसरा, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला परिषद सदस्य तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, ग्रामीण विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को खुलकर सामने रखा और उनके त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ समय पर मिले, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर समस्या उत्पन्न न हो और योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे। समापन के दौरान सभी अतिथियों ने समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक का माहौल सकारात्मक एवं परिणामोन्मुख रहा, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में दुमका जिले में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।फोटो संख्या 30 बैठक को संबोधित करते जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


