जिला क्रिकेट संघ की बैठक में टीमों के पंजीकरण एवं मैदान में चल रहे कार्यों की गई समीक्षा

Nov 24, 2025 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका में जिला क्रिकेट संघ की बैठक हुई, जिसमें आसन सत्र के लिए ए टीम क्रिकेट ग्राउंड की सफाई और अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। सभी सदस्य मैदान को तैयार करने में सक्रिय हैं। अगले बैठक में नियमावली और प्रतियोगिता की तिथियों पर चर्चा होगी। दुमका के दीपक राज को अंडर 16 के लिए चयनित होने पर बधाई दी गई।

जिला क्रिकेट संघ की बैठक में टीमों के पंजीकरण एवं मैदान में चल रहे कार्यों की गई समीक्षा

दुमका। प्रतिनिधि जिला क्रिकेट संघ की बैठक रविवार को संघ के कार्यालय ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह की अध्यक्षता हुई। आसन सत्र को देखते हुए ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे सफ़ाई एवं अन्य कार्य की समीक्षा की गई। मैदान की सफाई के साथ-साथ पिच एवं साइड स्क्रीन को भी तैयार किया जा रहा हैं। बैठक की जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने कहा कि संघ के सभी सदस्य पूरी तत्परता से आसन सत्र के लिए मैदान को तैयार करने को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं। इसी क्रम में मैदान में चल रहे कार्यों के व्यय की विवरणी एवं भुगतान के लिए संघ के सचिव को अधिकृत किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ष 2025-26 के लिए पूर्व से पंजीकृत (12) क्लबों, टीमों अगली बैठक में नियमावली बना कर नए सत्र में पंजीयन को लेकर तिथि निर्धारित करेगी। जिला क्रिकेट संघ के संपन्न हुए चुनाव में हुए खर्च की विवरणी अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि उचित विपत्र का भुगतान हो सके। बैठक में अंडर 14, 16 एवं जिला लीग को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित की जाएगी। झारखंड राज्य के लिए अंडर 16 के लिए चयनित दुमका के दीपक राज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। बैठक में अध्यक्ष भास्कर अजीत के अलावा सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित कुमार पाठक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।