चीफ जस्टिस के आने को लेकर अधिवक्ताओं ने की बैठक

Nov 22, 2025 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका में जिला अधिवक्ता संघ की बैठक हुई, जिसमें चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई। महासचिव राकेश कुमार यादव ने अधिवक्ताओं से शालीनता और अनुशासन का परिचय देने की अपील की। 13 दिसंबर को चीफ जस्टिस का दुमका दौरा निर्धारित है।

चीफ जस्टिस के आने को लेकर अधिवक्ताओं ने की बैठक

दुमका। जिला अधिवक्ता संघ की समान्य बैठक शुक्रवार को संघ कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष निशिकांत प्रसाद एवं महासचिव राकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की। बैठक में हाईकोर्ट चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के दुमका आगमन पर स्वागत की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। महासचिव यादव ने स्वागत की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श किया। महासचिव ने अधिवक्ताओं से शालिनता एवं अनुशासन का परिचय देते हुए चीफ जस्टिस का स्वागत करने की अपील किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रसाद ने अधिवक्ताओं से संघ कार्यालय में चीफ जस्टिस के स्वागत का प्रारूप का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ अधिवक्ता का व्यवहार का संदेश अच्छा जाना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कानूनी प्रक्रिया के निर्वहन में न्यायाधीश एवं अधिवक्ता एक सिक्के के दो पहलू होते है। उन्होंने अधिवक्ताओं से चीफ जस्टिस के आगमन पर स्वागत में सहयोग की अपील की। बता दें चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का 13 दिसंबर को सिविल कोर्ट, दुमका का निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित है। इसके लिए न्यायालय परिसर की साफ-सफाई समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्य निपटाए जा रहे है। बैठक में संयुक्त सचिव सोमनाथ दे, कोषाध्यक्ष बिमलेंदु प्रसाद, अधिवक्ता केशव मंडल, प्रेम कुमार, संजय झा, मिताली चटर्जी, मीलू रजक आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।