स्टेट चैंपियन का दुमका में खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने किया स्वागत
दुमका, प्रतिनिधि।स्टेट चैंपियन का दुमका में खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने किया स्वागतस्टेट चैंपियन का दुमका में खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने किया स

दुमका, प्रतिनिधि।जिला बैडमिंटन एसोसिएशन दुमका ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता बनकर आए प्रतिभागी उमाशंकर चौबे एवं राधे भालोटिया का जोरदार अभिनंदन किया। गुमला में आयोजित मास्टर्स चैंम्पियन में दुमका की ओर से सहभागिता करते हुए न सिर्फ दुमका की झोली में चैंपियन का खिताब दिलवाया, जबकि 22-25 मार्च गोवा में होने वाले नेशनल मास्टर्स चैंपियंशिप में झारखंड से प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया। झारखंड बैडमिंटन संघ द्वारा गुमला में 6-8 फरवरी तक आयोजित मास्टर्स टूर्नामेंट में 50प्लस मेंस डबल प्रतिस्पर्धा में स्थानीय टीम को सीधे सेट में 21-9, 21-19 से पराजित किया था। जिला सचिव दीपक झा ने कहा कि 20 वर्षो के बाद दुमका कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आयी है।
टीम के कोच एमडी अकबर और विजेता दोनों खिलाड़ियों का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक अभियंता आशीष कुमार सिन्हा, जिला खेलकूद पदाधिकारी, उपाध्यक्ष आकाश मंडल, अंजनी शरण, मधुसूदन मुर्मू, सौरभ दास, सुनील हांसदा दर्जनों खेलप्रेमी उपस्थित थे। फोटो-10दुमका-61,कैप्सन-स्टेट चैम्पियन का स्वागत करते पदाधिकारी व खिलाड़ी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


