
दुमका शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानों पर चला बुलडोजर
-बिना सूचना के ही अतिक्रमण हटाओ चलाए जाने से बस पड़ाव के कई दुकानदारों ने जताया विरोधदुमका शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानों पर चला बुलडोजर
दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशिक्षु आइएएस के नेतृत्व में नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने प्राइवेट बस पड़ाव के पास से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुलडोर से कई दुकानों एवं दुकाने में लगे छज्ज को तोड़कर हटाया गया। प्राइवेट बस पड़ाव के कई दुकानदार बिना सूचना के ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने से भड़क गए। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद दुकानदार कुछ देर के बाद शांत हो गए। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर ही कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्राइवेट बस पड़ाव से लेकर टीन बाजार और नीचे बाजार होते हुए वीर कुंवर चौक तक चलाया गया।

कई दुकानदारों ने प्रशासन की टीम पहुंचने से पहले ही अपनी-अपनी दुकानों को समेट लिया था। बता दें कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के दूसरे दिन के बाद से ही सड़कों का अतिक्रमण कर दुकाने सज जाया करती है। टीन बाजार से लेकर वीर कुंवर चौक तक की सड़क अतिक्रमण करने की वजह से संकीर्ण हो जाती है। अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। पैदल चलने वालों को काफी दिक्कत होती है। संकीर्ण सड़कों पर टोटो की आवाजाही धड़ल्ले से जारी रहता है। इस वजह से और अधिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जाम की समस्या शहर के हर जगहों पर है। श्रीरामपाड़ा रोड में भी सड़क जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है। फोटो-4दुमका-62,कैप्सन-बुलडोर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते पदाधिकारी व कर्मी फोटो-4दुमका-63,कैप्सन-अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते स्थानीय दुकानदार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




