Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDr Sanjay Kumar Sinha Receives Six-Month Extension as Finance Officer at Sido Kanhu Murmu University

वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा को राजभवन से मिला छह माह का सेवा विस्तार

दुमका, प्रतिनिधि।वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा को राजभवन से मिला छह माह का सेवा विस्तारवित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा को राजभवन से मिला छ

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाWed, 3 Sep 2025 04:29 AM
share Share
Follow Us on
वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा को राजभवन से मिला छह माह का सेवा विस्तार

दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के वर्तमान वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा को राजभवन की ओर से छह माह का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। इस संबंध में राजभवन द्वारा मंगलवार को विश्वविद्यालय को एक पत्र भेजा गया, जिसके आलोक में कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के निर्देशानुसार कुलसचिव द्वारा सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्राप्त आदेश के अनुसार डॉ सिन्हा को 1 सितम्बर 2025 से अधिकतम छह माह अथवा झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से नियमित नियुक्ति होने तक के लिए वित्त पदाधिकारी पद पर सेवा विस्तार दिया गया है। डॉ संजय कुमार सिन्हा विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और पिछले छह माह से वित्त पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन में उनका लंबा अनुभव रहा है। वे पूर्व में एसपी कॉलेज के प्राचार्य, परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं।