Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDr Reena Neelima Lakra Appointed Controller of Examinations at Sido Kanhu Murmu University

विश्वविद्यालय की नई परीक्षा नियंत्रक बनी डॉ रीना नीलिमा लकड़ा

दुमका, प्रतिनिधि।विश्वविद्यालय की नई परीक्षा नियंत्रक बनी डॉ रीना नीलिमा लकड़ाविश्वविद्यालय की नई परीक्षा नियंत्रक बनी डॉ रीना नीलिमा लकड़ाविश्वविद्या

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाWed, 3 Sep 2025 04:28 AM
share Share
Follow Us on
विश्वविद्यालय की नई परीक्षा नियंत्रक बनी डॉ रीना नीलिमा लकड़ा

दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक पद पर डॉ रीना नीलिमा लकड़ा की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के निर्देशानुसार कुलसचिव डॉ राजीव रंजन शर्मा द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। यह नियुक्ति राजभवन से प्राप्त अनुमोदन के आलोक में की गई है। डॉ रीना नीलिमा लकड़ा वर्तमान में एसपी महिला कॉलेज दुमका के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वे 2008 बैच की शिक्षिका हैं और पूर्व में एसपी महिला कॉलेज में प्रो इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। डॉ लकड़ा को अधिकतम 6 माह या झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से नियमित नियुक्ति होने तक के लिए विश्वविद्यालय का प्रभारी परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।

वे डॉ जय कुमार साह से कार्यभार ग्रहण करेंगी। डॉ साह अब विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग में पुनः शिक्षण कार्यभार ग्रहण करेंगे। फोटो संख्या-05-डॉ रीना नीलिमा लकड़ा