डॉ. मृत्युंजय ने अमेरिका में न्यूरोसाइंस रिसर्च में बड़ी उपलब्धि हासिल कर दुमका का किया नाम रौशन

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

-डॉ. मृत्युंजय वर्तमान में अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रिंसटन विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्चर के रूप में है कार्यरत डॉ. मृत्युंजय ने अमेरिक

डॉ. मृत्युंजय ने अमेरिका में न्यूरोसाइंस रिसर्च में बड़ी उपलब्धि हासिल कर दुमका का किया नाम रौशन

डॉ. मृत्युंजय ने अमेरिका में न्यूरोसाइंस रिसर्च में बड़ी उपलब्धि हासिल कर दुमका का किया नाम रौशन

-डॉ. मृत्युंजय वर्तमान में अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रिंसटन विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्चर के रूप में है कार्यरत

दुमका, प्रतिनिधि।

शोध की उपलब्धियाँ

डॉ. कुमार मृत्युंजय ने विदेश में न्यूरोसाइंस रिसर्च में बड़ी उपलब्धि दुमका ही नहीं, बल्कि झारखंड राज्य का नाम रौशन किया है। डॉ. कुमार मृत्युंजय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है। डॉ. मृत्युंजय वर्तमान में अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रिंसटन विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्चर के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. मृत्युंजय और उनकी टीम ने एक अत्याधुनिक डिवाइस का आविष्कार किया है, जिसकी मदद से 3डी डायमेंशनल न्यूरल कल्चर को 6 महीने से भी अधिक समय तक रिकॉर्ड और नियंत्रित किया जा सकता है। इस तकनीक के जरिए वैज्ञानिकों को बाहरी स्टिमुलेशन के प्रति न्यूरल सर्किट्स के विकास को ट्रैक करने में सफलता मिली है। इस शोध में यह भी पाया गया कि न्यूरॉन्स को पैटर्न पहचान जैसे कम्प्यूटेशनल कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है और प्रशिक्षण के साथ उनकी कार्यक्षमता लगातार बेहतर होती जाती है। यह खोज मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में कहीं अधिक ऊर्जा कुशल है।

भविष्य की संभावनाएँ

डॉ. मृत्युंजय का यह अविष्कार ब्रेन इंस्पायर्ड कंप्यूटिंग, बेसिक न्यूरोसाइंस रिसर्च और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के अध्ययन में व्यापक रूप से उपयोगी साबित होगा। विशेष रूप से इस तकनीक के माध्यम से यह समझने में मदद मिलेगी कि दवाओं का न्यूरॉन्स पर रियल टाइम में क्या प्रभाव पड़ता है। उनका शोध विश्व के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल नेचर पत्रिका में ऑनलाईन प्रकाशित है। डॉ. मृत्युंजय ने उम्मीद जताई है कि उनका यह डिवाइस भविष्य में 3डी माइंड रिसर्च, ब्रेन-इंस्पायर्ड कंप्यूटिंग और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज में नई दिशा प्रदान करेगा। डॉ. मृत्युंजय दुमका शहर के जरुवाडीह मुहल्ले का रहने वाला है और उनके पिता पुरुषोत्तम भगत दुमका कोर्ट में सीनियर अधिवक्ता है और मां किरण कुमारी, सरकारी विद्यालय में शिक्षिका है। मृत्युंजय की बड़ी बहन-जर्मन में एमबीए कर वर्तमान में ब्रेन एनर्जी, यूलिफ, जर्मनी में कार्यरत है।

फोटो-7दुमका-62,कैप्सन-अमेरिका में दुमका के युवक डॉ. मृत्युंजय न्यूरोसाइंस का रिसर्च करते

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डॉ. मृत्युंजय का शोध किस विषय में है?
डॉ. मृत्युंजय का शोध न्यूरोसाइंस रिसर्च में है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।