ड्यूटी से गायब डॉक्टर के मैसेज से पुलिस महकमे एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मची खलबली

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

-डॉक्टर के मैसेज का सत्यापन करने के लिए नगर थाना की पुलिस घर पहुंची तो सभी सामान्य दिखाड्यूटी से गायब डॉक्टर के मैसेज से पुलिस महकमे एवं स्वास्थ्य कर्

ड्यूटी से गायब डॉक्टर के मैसेज से पुलिस महकमे एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मची खलबली

दुमका, प्रतिनिधि।ड्यूटी से गायब डॉ. कुणाल पांडेय के एक मैसेज से पुलिस महकमे व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच खलबली मच गई। नगर थाना की पुलिस मैसेज का सत्यापन करने के लिए शुक्रवार की देर रात में डॉ. कुणाल पांडेय के घर पहुंची। डॉक्टर के घर के सभी सदस्य सामान्य रूप से थे। कोई घटना नहीं हुई थी। दरअसल डॉ. कुणाल पांडेय दुमका के पीजेएमसीएच में पदस्थापित है। वे 10 अप्रैल से बिना बताए ड्यूटी से गायब है। डॉक्टर ने शुक्रवार की शाम में दुमका के डीसी को एक मैसेज किया और उक्त मैसेज में डॉक्टर ने लिखा कि उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में उसकी हत्या कर दी गई है।

उक्त मैसेज को दुमका के डीसी ने एसपी को फारवर्ड कर दिया। एसपी ने नगर थाना को उक्त मैसेज को फारवर्ड कर घटना का सत्यापन करने का निर्देश दिया। नगर थाना की पुलिस तुरंत सत्यापन करने के लिए डॉ. कुणाल के घर पहुंची। डॉक्टर के घर पर सभी सामान्य था। पुलिस ने सत्यापन कर अधिकारी को सूचित कर दिया कि डॉक्टर के घर पर कोई ऐसी घटना नहीं हुई है। इधर, डॉक्टर की पत्नी और भाई शनिवार की सुबह में पीजेएमसीएच पहुंचे और सुपरिटेंडेंट से मिले। पत्नी ने सुपरिटेंडेंट पर यह आरोप लगाया कि उनके पति डॉ. कुणाल पर काम का दबाव अधिक दिया जा रहा है, जिस कारण वे मानसिक तनाव से गुजर रहे है। पत्नी ने कहा कि वे मानसिक तनाव में ही उक्त मैसेज को किया है। वर्तमान में डॉक्टर कानपुर में है। बता दें कि डॉ. कुणाल पांडेय पहले ब्लड बैंक में थे। ब्लड बैंक में शिकायत मिलने पर सुपरिटेंडेंट ने डॉक्टर को वहां से हटाकर पीजेएमसीएच में ड्यूटी पर लगा दिया। डॉक्टर दुमका शहर के न्यू बाबुपाड़ा मुहल्ले में एक किराए के मकान में रहते है। डॉक्टर के साथ उनकी पत्नी, बच्चे, मां और भाई भी रहते है। इस मैसेज से परिवार के लोग भी हैरान है। डॉक्टर के भाई तो काफी घबराए हुए थे। डॉक्टर कानपुर किस काम से गए है, यह परिवार को मालूम नहीं है।डॉ. कुणाल पांडेय ने डीसी को एक मैसेज भेजा था। उक्त मैसेज में डॉक्टर ने लिखा था कि उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में उसकी हत्या कर दी गई है। मैसेज सिविल सर्जन के पास भी पहुंचा था। सिविल सर्जन ने उनसे डॉक्टर कुणाल के बारे में पूछताछ की। उन्होंने ऐसी घटना हुई है या नहीं इसका सत्यापन करने के लिए वे अस्पताल के कर्मियों को डॉक्टर के आवास भी भेजा था। कर्मियों ने देखा कि डॉक्टर के आवास पर कोई ऐसी घटना नहीं हुई है। परिवार के सभी सदस्य सामान्य रूप से है। डॉक्टर 10 अप्रैल से बिना बताए ड्यूटी से लापता है। डॉक्टर से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए विभाग को पत्राचार किया जाएगा।रूबेन हेम्ब्रम, सुपरिटेंडेंट,पीजेएमसीएच दुमकाडॉक्टर के मैसेज का सत्यापन करने के लिए नगर थाना की गश्ती दल की टीम को शुक्रवार की रात में उनके आवास पर भेजा गया था। नगर थाना की पुलिस ने डॉक्टर के घर पर उनकी पत्नी एवं परिवार वालों से बातचीत की। ऐसे कोई घटना नहीं हुई थी। सत्यापन करने के बाद वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। डॉक्टर के द्वारा ऐसे मैसेज चलाने के कारण का पता नहीं चल पाया।जगन्नाथ धान,थाना प्रभारी,टाउन,दुमका

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।