Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDivine Discourses on Narasimha Avatar and Bhakti at Dumka s Bhagwat Katha
भक्ति मार्ग पर चलना जितना सरल दिखता है, उतना है नहीं : कथावाचक

भक्ति मार्ग पर चलना जितना सरल दिखता है, उतना है नहीं : कथावाचक

संक्षेप: दुमका, प्रतिनिधि। भक्ति मार्ग पर चलना जितना सरल दिखता है, उतना है नहीं : कथावाचकभक्ति मार्ग पर चलना जितना सरल दिखता है, उतना है नहीं : कथावाचकभक्ति मा

Wed, 5 Nov 2025 01:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के श्री श्री गौशाला परिसर में मोदी परिवार द्वारा आयेाजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को नरसिंह अवतार, प्रह्लाद चरित्र एवं जड़भरत चरित्र पर प्रवचन सुनाया। प्रवचन देते हुए कथा वाचक गोपाल कृष्ण ने श्रद्धालुओं को ईश्वर भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने भक्त प्रहलाद और ध्रुव की प्रेरणादायक कथाएं सुनाई, जिनमें संघर्ष, आस्था और भक्ति की गहराई झलकती है। कथा वाचक गोपाल कृष्ण ने कहा कि भक्ति मार्ग पर चलना जितना सरल दिखता है, उतना है नहीं। केवल वही इस मार्ग पर टिक पाता है, जिसमें सच्ची श्रद्धा और धैर्य होता है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें पहाड़ से गिराया गया, समुद्र में फेंका गया, विष दिया गया और कालकोठरी में बंद किया गया, लेकिन उनकी भक्ति में कोई कमी नहीं आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसलिए भगवान ने नरसिंह अवतार लेकर अपने भक्त की रक्षा की। उन्होंने बताया प्रह्लाद को गर्भ में ही ब्रह्मज्ञान प्राप्त हो गया था। जैसे अभिमन्यु ने चक्रव्यूह भेदन की विद्या मां के गर्भ में सीखी, वैसे ही प्रहलाद भी अपनी माता के माध्यम से संस्कारवान बने। कथा में ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कथावाचक गोपाल कृष्ण ने बताया कि ध्रुव की मां सुनीति ने उसे भगवान की शरण में जाने की प्रेरणा दी। बालक ध्रुव ने घर छोड़कर मधुवन में कठोर तपस्या की और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर ध्रुवलोक प्राप्त किया। आज भी आकाश में चमकता ध्रुव तारा उनकी भक्ति और तपस्या का प्रतीक है। कथा समापन पर हुए भजनों की धुन पर श्रद्धालु खूब झूमते रहे। श्री श्री गौशाल में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन स्व. जुगल किशोर देवी प्रसाद मोदी के निमित उनके पुत्र स्व. सेडमल मोदी एवं स्व. ओमप्रकाश मोदी की पुण्यस्मृति में की जा रही हैं। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 5 नवम्बर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, वामन अवतार एवं राम चरित्र पर प्रवचन देगें। फोटो-4दुमका-223,224, कैप्सन- मंगलवार को गौशाल में आयेाजित श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन देते कथावाचक व श्रद्धालुओं की भीड़।