सीएचसी का जिला स्तरीय टीम ने किया आंतरिक मूल्यांकन

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सीएचसी का जिला स्तरीय टीम ने किया आंतरिक मूल्यांकनसीएचसी का जिला स्तरीय टीम ने किया आंतरिक मूल्यांकनसीएचसी का जिला स्तरीय टीम ने क

सीएचसी का जिला स्तरीय टीम ने किया आंतरिक मूल्यांकन

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा आंतरिक मूल्यांकन किया गया। यह मूल्यांकन बीपीएम इंद्रजीत कुमार एवं सीएचओ राकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। मूल्यांकन के दौरान टीम ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के अनुरूप अस्पताल के संचालन की गहन जांच की। साथ ही यह भी परखा गया कि निर्धारित मापदंडों का पालन सही तरीके से हो रहा है या नहीं। टीम ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभा रानी प्रसाद, रॉबिंसन मरांडी, सुशील दास एवं सूरज जायसवाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी टीम के सहयोग के लिए अस्पताल में मौजूद थे।फोटो

संख्या-07-आंतरिक मूल्यांकन के लिए सीएचसी पहुंचे जिला स्तरीय टीम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।