केंद्रीय बजट विषय पर एक परिचर्चा सेमिनार का हुआ आयोजन
दुमका, प्रतिनिधि। केंद्रीय बजट विषय पर एक परिचर्चा सेमिनार का हुआ आयोजनकेंद्रीय बजट विषय पर एक परिचर्चा सेमिनार का हुआ आयोजनकेंद्रीय बजट विषय पर एक पर

दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में केंद्रीय बजट विषय पर एक परिचर्चा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित व्यवसायी रवि यादव, सुनील कुमार साह, सीए विकास अग्रवाल तथा गृहणी अर्चना सिंह उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान मुख्य अतिथियों ने केंद्रीय बजट 2026 के अंतर्गत शिक्षा अवसंरचना, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, रेलवे, व्यवसाय, कर प्रणाली सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों तथा आम नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को बजट की संरचना, उसके उद्देश्यों एवं आर्थिक विकास में उसकी भूमिका को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।
कार्यक्रम में कक्षा 11वीं वाणिज्य के छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न क्षेत्रों में किए गए बजटीय आवंटनों पर अपने विचार प्रस्तुत कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष गौतम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्र मनस्वी हिम्मतसिंहका एवं पलक मेहरिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण बृजेश शुक्ला, अनीश कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं सफल रहा। फोटो संख्या-26-छात्र छात्रों को संबोधित करते विद्यालय के सचिव प्रदीप्तो मुखर्जी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


