भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों का है संगम : धनुधराचार्य

Apr 08, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

रामगढ़ प्रतिनिधि। भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों का है संगम : धनुधराचार्यभागवत कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों का है संगम : धनुधराच

भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों का है संगम : धनुधराचार्य

रामगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ठाड़ी ग्राम के पंचायत भवन के सामने आयोजित मंगलवार को श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक धनुधराचार्य ने श्रीमद्भागवत कथा में ध्रुव चरित्र और प्रहलाद चरित्र के माध्यम से अटूट भक्ति, विश्वास और विपरीत परिस्थितियों में भगवान की कृपा का व्याख्यान किया। उन्होंने बताया कि ध्रुव ने कठोर तप से व प्रहलाद ने विश्वास के बल पर भगवान विष्णु को प्राप्त किया। इससे यह सिद्ध करता है कि ईश्वर प्राप्ति के लिए आयु या साधन नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा आवश्यक है। आगे कथा में कथा वाचक ने बताया कि हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बावजूद भक्त प्रह्लाद ने कठिन परिस्थितियों में भी भगवान नारायण का स्मरण नहीं छोड़ा।

उनकी अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने नृसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का संहार किया।वहीं ध्रुव चरित्र के माध्यम से धनुधराचार्य ने समझाया कि दृढ़ निश्चय और सच्ची भक्ति से मात्र पांच वर्ष की आयु में ध्रुव को भगवान की प्राप्ति हुई। कथा के दौरान कथावाचक ने भक्त प्रह्लाद और भगवान नृसिंह के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे बालक प्रह्लाद को भगवान की भक्ति से रोकने के लिए उसके पिता हिरण्यकशिपु ने ढेरों जुल्म ढाए, लेकिन प्रह्लाद डिगे नहीं। अंत में भगवान ने खंभे से प्रकट होकर नृसिंह रूप में अधर्म का नाश किया और अपने भक्त की रक्षा की। इस प्रसंग को सुनकर पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।कथावाचक धनु धराचार्य ने कहा कि भागवत कथा सिर्फ मुक्ति का रास्ता नहीं है, बल्कि यह सिखाती है कि जीवन को सही ढंग से कैसे जिया जाए। इसमें भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों का संगम है। उन्होंने भागवत को भगवान का ही साक्षात रूप बताते हुए कहा कि इसे सुनने मात्र से ही इंसान का जीवन सफल हो जाता है। भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे। कथा पंडाल में सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। मौके पर आयोजन समिति के साथ पूरे ग्रामवासियों का सहयोग रहा।फोटो-7दुमका-221, कैप्सन-कथा सुनाते कथावाचक धनुधराचार्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।