Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDevelopment of Jaggudiha Artisan Cluster DDC Aniket Sachan Inspects Infrastructure and Marketing Strategies
डीडीसी ने किया जग्गूडीह आर्टिजन क्लस्टर (डोकरा) का निरीक्षण

डीडीसी ने किया जग्गूडीह आर्टिजन क्लस्टर (डोकरा) का निरीक्षण

संक्षेप:

दुमका, प्रतिनिधि। डीडीसी ने किया जग्गूडीह आर्टिजन क्लस्टर (डोकरा) का निरीक्षणडीडीसी ने किया जग्गूडीह आर्टिजन क्लस्टर (डोकरा) का निरीक्षणडीडीसी ने किया

Wed, 5 Nov 2025 01:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिले के सदर प्रखंड स्थित जग्गूडीह ग्राम जो एक शिल्पी क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है, का निरीक्षण उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने आश्वस्त किया कि शिल्पी क्लस्टर की आधारभूत संरचना का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने डोकरा कला उत्पादों के ऑनलाइन विपणन के महत्व पर विशेष बल देते हुए इन्हें जीईएम पोर्टल के माध्यम से बढ़ावा देने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी सलाह दी कि डोकरा उत्पादों को आकर्षक एवं उपयुक्त पृष्ठभूमि में खींची गई उच्च-गुणवत्ता वाली तस्वीरों के साथ प्रस्तुत किया जाए, जिससे उत्पादों का विपणन अधिक प्रभावी रूप से हो सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वर्तमान में इस क्लस्टर में लगभग 8 से 10 परिवार डोकरा कला कार्य से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत ए.पी. एक्का, जिला प्रबंधक नितेश सचिन तथा बीपीओ ईपी उपस्थित थे। फोटो-4दुमका-218, कैप्सन- मंगलवार को जग्गूडीह आर्टिजन क्लस्टर (डोकरा) का निरीक्षण करते डीडीसी