पर्यटन स्थलों पर संचालित सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों को समय पर करें पूरा : उपायुक्त

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश पर्यटन स्थलों पर संचालित सुंदरीकरण एव

पर्यटन स्थलों पर संचालित सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों को समय पर करें पूरा : उपायुक्त

दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य

बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर संचालित सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सृष्टि पार्क एवं सेल्फी ब्रिज में सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार

इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन स्थलों का आकर्षक वीडियो तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंच सकें और विकसित सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने तातलोई गर्म कुंड को और अधिक विकसित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां कृत्रिम झरने का निर्माण कराया जाए, जिससे पर्यटक एवं आमजन गर्म जल स्रोत का बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकें। इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने को कहा गया। सभी पर्यटन स्थलों पर नियमित साफ-सफाई एवं बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक में मसानजोर डैम एवं मलूटी के लिए प्राधिकार समिति के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान सेल्फी ब्रिज, चुटोनाथ, बासुकीनाथ, मलूटी, इको कॉटेज सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर चल रहे कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं खेल विभाग को चालू कैलेंडर वर्ष में आयोजित किए जाने वाले सभी खेल कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का विस्तृत एक्टिविटी कैलेंडर तैयार कर समयबद्ध रूप से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में खेल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

फोटो-2दुमका-205, कैप्सन-दुमका में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक करते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा

सामान्य प्रश्न

बैठक में किन-किन विषयों पर चर्चा की गई?
बैठक में पर्यटन स्थलों पर सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।