Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDeputy Commissioner Inspects District Archives for Efficiency and Transparency
उपायुक्त ने किया जिला अभिलेखागार का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया जिला अभिलेखागार का निरीक्षण

संक्षेप:

-लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन एवं अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव का दिया निर्देशउपायुक्त ने किया जिला अभिलेखागार का निरीक्षणउपायुक्त ने किया जिला अभि

Nov 14, 2025 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला अभिलेखागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति, पंजी संधारण, आवेदन निष्पादन की प्रगति तथा अभिलेखागार में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अभिलेखागार में संधारित नकल, पर्चा एवं अन्य आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए तथा सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने इस दौरान विभिन्न पंजी की जांच की और संबंधित प्रतिनियुक्त कर्मियों से आवेदनों के निष्पादन में विलंब के कारणों की जानकारी ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस क्रम में उन्होंने आवेदनों में विलंब करने वाले क्लर्कों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अभिलेखागार की साफ-सफाई, अभिलेखों की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव प्रशासनिक दक्षता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपायुक्त ने कहा कि जनता से संबंधित कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता प्रशासनिक सेवा की मूल भावना है। सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनता के आवेदन और शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा हो। फोटो-13दुमका-207, कैप्सन- गुरुवार को जिला अभिलेखागार का निरीक्षण करते उपायुक्त