
कोहरे की चादर में लिपटा रहा उपराजधानी, एनएच पर वाहन चालकों को हुई परेशानी
-मसलिया प्रखंड में सुबह 11 बजे के बाद ही सूर्य का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली, स्कूली बच्चों को भी हुई परेशानी कोहरे की चादर में लिपटा रहा
दुमका, हिटी। दिसंबर माह में पहली बार शुक्रवार को कोहरे की चादर से लिपटा रहा उपराजधानी दुमका। मुख्यालय से लेकर प्रखंड क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के प्रभाव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखे वहीं कोहरा के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है। ठंड के मौसम में बढ़ते कोहरे के प्रभाव के कारण लोगों को अपने घरों में सिमट कर रह गए। बच्चों को स्कूल जाने के लिए बढ़ते कोहरे के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं एनएच पथ पर सफेद धंध के वजह से वाहन चालकों को वाहन चलाते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घने कोहरे ने किसानों की भी चिंता बढ़ाा दी है। खेतों में लगे फसल आलू व सरसों को नुकसान होना तय किसान मान रहे हैं। मसलिया मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को घना कोहरा एवं भीषण शीतलहरी से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। शीतलहरी के कारण सुबह दस बजे तक लोग घर मे दुबके रहे। सुबह 11 बजे के बाद ही सूर्य का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरा अत्यधिक होने के कारण सड़क पर दो पहिया सहित बड़ी वाहने लाइट जलाकर धीरे धीरे से जाते देखा गया। इधर कोहरे के साथ बढ़ी ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। पछुआ हवा के कारण ठंड में कनकनी महसूस की गई। सुबह-सुबह घर से निकलने वाले मजदूरों, किसानों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को ठिठुरते हुए अपने काम पर जाना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी। ठंड और कोहरे के बीच बच्चों को भारी बैग के साथ स्कूल पहुंचना पड़ा, जिससे अभिभावक भी चिंतित नजर आए। कोहरे के कारण सड़कों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। खासकर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह स्थिति जोखिम भरी रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है। सुबह और रात के समय तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से ठंड से बचाव करना चाहिए, गर्म कपड़े पहनें और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। फोटो संख्या-21-कोहरे की चादर में लिपटा दुमका के टावर चौक फोटो संख्या-22-हंसडीहा-गोड्डा नेशनल हाईवे 133 पर कोहरे के बीच धीमे गति से चलता वाहन फोटो संख्या-23-दलाही क्षेत्र में कोहरे के बीच स्कूल जाती छात्रा फोटो संख्या-24-मसलिया क्षेत्र में कोहरे का दृश्य फोटो संख्या-25-रामगढ़ क्षेत्र में कोहरे के बीच स्कूल जाती बच्चियां

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




