गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे मुख्य चौक गोपीकांदर के पास यात्री शेड की है जरूरत

गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे मुख्य चौक गोपीकांदर के पास यात्री शेड की है जरूरत

संक्षेप:

हिन्दुस्तान डिजिटल संवाद : गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे मुख्य चौक गोपीकांदर के पास यात्री शेड की है जरूरत गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे मुख्य चौक ग

Dec 12, 2025 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे मुख्य चौक गोपीकांदर के पास यात्री शेड के अभाव में बस का इंतजार करने वाले राहगिरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी चौक पर प्रखंड, अंचल, एफसीआई गोदाम, प्लास टू तथा बीआरसी सहित कई सरकारी दफ्तर हैं। जिस कारण इस चौक पर काफी संख्या में लोग बस के इंतजार में खड़े रहते हैं। बरसात एवं धूप के दिनों में तो और ही ज्यादा समस्या लोगों को झेलनी पड़ती हैं। गोपीकांदर में थाना के समीप एक छोटा सा यात्री शेड बना हुआ है जिसका कोई उपयोग नहीं करता है। कारण है कि वहां पर बस का इंतजार करने वाले कोई नहीं रहता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य चौक पर यात्री शेड की मांग ग्रामीण कई वर्षों से करते आ रहे हैं। इस चौक पर दोनों तरफ से आवागमन करने वाली बस रुकती है। जबकि अच्छी संख्या में यात्री उतरते व चढ़ते रहते हैं। यहां पर यात्री शेड बन जाने से काफी संख्या में यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं यात्री शेड काफी उपयोगी साबित होगी। लोगों की इन्हीं समस्या को लेकर हिन्दुस्तान डिजिटल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने खुल कर अपने विचार रखे। गोपीकांदर मुख्य चौक में यात्री शेड बहुत ही जरूरी है। यहां पर यात्री शेड बन जाने से बहुत लोगों को सुविधा होगी। कई दफ्तर प्रखंड जाने के लिए इसी चौक से रास्ता है। दीपक मंडल, ग्रामीण फोटो संख्या-01-दीपक मंडल गोपीकांदर मुख्य चौक पर यात्री शेड बन जाने से प्रखंड अंचल आने जाने वाले लोगों को बस पकड़ने में सुविधा होगी। प्रतिदिन काफी संख्या में इसी चौक पर यात्री बस पकड़ने के लिए रुके रहते हैं। सुबल कुमार मंडल, ग्रामीण फोटो संख्या-02-सुबल कुमार मंडल मुख्य चौक पर यात्री शेड बन जाने से स्कूली बच्चों एवं प्लस टू सहित अन्य दफ्तर में आने-जाने वाले बस का इंतजार करने वाले को काफी सुविधा होगी। प्रशासन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। संजय ठाकुर, ग्रामीण फोटो संख्या-03-संजय ठाकुर मुख्य चौक गोपीकांदर पर यात्री शेड बहुत ही जरूरी है। क्योंकि यहां पर बरसात एवं धूप के दिनों में लोगों को काफी कठिनाइयों हो रही है। यात्री शेड बन जाने से लोगों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी। रामलाल ठाकुर, दुकनदार फोटो संख्या-04-रामलाल ठाकुर गोपीकांदर मुख्य चौक पर यात्री शेड बनने से यहां पर काफी संख्या में स्कूली बच्चों एवं प्लस टू सहित कई स्टाफ बस का इंतजार करने वालों को सुविधा होगी। इस दिशा में पहल होनी चाहिए। राकेश कुमार, ग्रामीण फोटो संख्या-05-राकेश कुमार यात्री शेड बन जाने से बस पकड़ने वालों को धूप एवं बरसात में होने वाले समस्या से मुक्ति मिलेगी। खासकर बरसात के समय लोगों को काफी समस्या से गुजरना होता है। नन्द मितेश मुर्मू, पूर्व मुखिया फोटो संख्या-06-नन्द मितेश मुर्मू यात्री शेड बन जाने से हमलोगों को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के काम से आने-जाने के समय में बस पकड़ने के समय काफी सुविधा मिलेगी। कई बार लोगों को धतेज धूप व बारिश के बीच ही बस के आने का इंतजार करना पड़ता है। मोहन हांसदा, समाजसेवी फोटो संख्या-07-मोहन हांसदा गोपीकांदर मुख्य चौक पर यात्री शेड बहुत जरूरी है। हमलोगों को बस के इंतजार करते समय धूप एवं बरसात में खड़ा रहना पड़ता है। यात्री शेड बन जाने से काफी सुविधा मिलेगी। शिवलाल हेंब्रम, ग्रामीण फोटो संख्या-08-शिवलाल हेंब्रम गोपीकांदर मुख्य चौक पर यात्री शेड अत्यंत जरूरी है। यात्री शेड बन जाने से काफी संख्या में यात्रा कर रहे लोगों को सुविधा होगी। इतना ही नहीं यह बहुत उपयोगी भी साबित होगा। बिनोद हांसदा, ग्रामीण फोटो संख्या-09-बिनोद हांसदा फोटो संख्या-10-गोपीकांदर का मुख्य चौक