दुमका को रेल मंडल का दर्जा दिए जाने के संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखा
दुमका जिला परिषद के पूर्व सदस्य जयप्रकाश मंडल ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर दुमका को रेल मंडल का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के वादों और दुमका के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।...

दुमका। दुमका जिला परिषद के पूर्व सदस्य जयप्रकाश मंडल ने भारत सरकार के रेल मंत्री को झारखंड की उप राजधानी दुमका को रेल मंडल का दर्जा दिए जाने के संबंध में पत्र लिखा। पत्र के जरिए कहा गया कि सितंबर 1999 में दुमका की धरती से श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने यहाँ के लोगों के पिछड़ेपन को दूर करने का वचन दिया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने एकीकृत बिहार के दक्षिणी हिस्से के 18 जिलों को मिलाकर नए राज्य झारखंड का गठन कराया। उन्होंने नवगठित राज्य की उपराजधानी संताल हूल की धरती दुमका को बनाया। यही नहीं दुमका को रेल नक्शे पर लाने का श्रेय भी अटल सरकार को ही जाता है। उक्त तथ्यों पर भवदीय का ध्यान आकृष्ट करते हुए निवेदन है कि दुमका न सिर्फ प्रदेश की उप राजधानी है अपितु यह विविध जनजाति समुदाय, घटवाल-खेतोरी एवं बांग्लाभाषी समाज का एक गौरव भूमि भी है। उन्हें इस बात से अवगत कराया गया कि दुमका जिला क्रमशः तीन रेल मंडल मालदा, आसनसोल एवं हावड़ा रेल डिविजन में विभाजित है। दुमका का रेल नेटवर्क सही आकलन के अभाव में समुचित विकास से अछूता रह जा रहा है। दुमका एक ऐतिहासिक जिला है यहां के लोग गरीबी बेरोजगारी बीमारी एवं अशिक्षा के कारण लोग पलायन करने को विवश है। राज्य सरकार के निष्ठुरता के कारण दुमका मैच एक जिला मुख्यालय बनकर रह गया है यहां रोजगार में वृद्धि पर्यटन स्थल के विकास कृषि उत्पादों को बाजार की सुविधा दिलाने एवं आम लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दुमका को रेल डिवीजन का दर्जा दिया जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का दुमका बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता सदैव आभारी रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।