ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाकुएं में मिला महिला का शव, यूडी केस दर्ज

कुएं में मिला महिला का शव, यूडी केस दर्ज

जामा। जामा क्षेत्र के लकड़जोरिया गांव के बहियार में सोमवार की सुबह एक कुएं से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। शव की पहचान लकड़जोरिया के ही संजय चौड़े की पत्नी सबोदी हेम्ब्रम (22) के रुप में हुई...

कुएं में मिला महिला का शव, यूडी केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 28 Oct 2020 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

जामा क्षेत्र के लकड़जोरिया गांव के बहियार में सोमवार की सुबह एक कुएं से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। शव की पहचान लकड़जोरिया के ही संजय चौड़े की पत्नी सबोदी हेम्ब्रम (22) के रुप में हुई है। संजय चौड़े ने बताया कि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था एवं कुछ दिनों से वह बीमार भी चल रही थी। 22 अक्टूबर से ही सबोदी घर से गायब थी। इधर, सगे संबंधियों के यहां खोजबीन किया गया, लेकिन कहीं पता न चल पाया था। सोमवार की सुबह लकड़जोरिया के ग्रामीण खेत पटवन के लिए कुएं के पास गए तो देखा एक महिला का शव प्रदीप मुर्मू के कुएं में तैर रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जामा थाना को दिया तो एएसआई मंगल उरांव घटना स्थल पहुंचे एवं शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला व पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संजय चौड़े की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसे 2 वर्ष की एक पुत्री भी है। जामा थाना पुलिस मृतक के पति के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें